Headlines

Batala BDPO Controversy | Sarpanch Protest Against Corruption in Gurdaspur


.

कलानौर की ग्राम पंचायत ढक्की के सरपंचों, पंचों और समाजसेवियों ने बीडीपीओ (BDPO) कलानौर सुरजीत सिंह बराड़ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भारी रोष जताया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीपीओ पर पंचायत की संपत्ति और फंडों में बड़ी धांधली व घपलेबाजी करने के आरोप लगाते हुए गुरदासपुर में डिप्टी कमिश्नर (DC) दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

1200 एकड़ जमीन के ठेके और दुकानों के किराए का मांगा ब्योरा

मामले की जानकारी देते हुए सरपंच बलजीत कौर और समाजसेवी महक बाजवा ने बताया कि उन्होंने बुधवार को भी बीडीपीओ सुरजीत सिंह बराड़ को मांग पत्र सौंपा था। इसमें कलानौर की लगभग 1200 एकड़ कृषि भूमि (जो धान की रोपाई के समय किसानों को ठेके पर दी गई थी) का हिसाब और पंचायत की सैकड़ों दुकानों के किराए का पूरा ब्योरा व खर्च सार्वजनिक करने की मांग की गई थी।

बैठक करते सरपंच

बैठक करते सरपंच

कार्रवाई न होने पर पहुंचे DC आवास, सौंपा ज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि कोई सुनवाई न होने के बाद उन्हें मजबूरी में गुरुवार को डिप्टी कमिश्नर दफ्तर व आवास का रुख करना पड़ा। उन्होंने बीडीपीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर के नाम सहायक कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा और पूरे मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

BDPPO ने आरोपों को बताया बेबुनियाद; पक्के धरने की चेतावनी

दूसरी ओर, आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीडीपीओ सुरजीत सिंह बराड़ ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, प्रदर्शनकारी पंचायत प्रतिनिधियों—जिनमें पंच बलविंदर पाल, पंच मदन लाल, पंच परमजीत सिंह, जंग बहादुर और पंच कविता शामिल थे—ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें जल्द इंसाफ नहीं मिला तो वे आने वाले दिनों में कलानौर में पक्का धरना देने के लिए मजबूर होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *