Headlines

NIA कोर्ट में 16 नवंबर से तहव्वुर राणा की सुनवाई:अभी तिहाड़ जेल में बंद; 2025 में अमेरिका से भारत लाया गया, मुंबई हमले का मास्टरमाइंड




दिल्ली की विशेष NIA कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के मामले में आरोपों पर दलीलों के लिए 16 नवंबर की तारीख तय की है। राणा को 10 अप्रैल 2025 को अमेरिका से भारत लाया गया था। विशेष NIA जज प्रशांत शर्मा ने गुरुवार को मामले की सुनवाई की। अदालत ने राणा की गिरफ्तारी के बाद दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट और NIA की पहले की चार्जशीट से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद यह फैसला लिया। अबी राणा तिहाड़ जेल में बंद है। तहव्वुर राणा को अमेरिका के शिकागो में अक्टूबर 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था। उस पर मुंबई के 26/11 और कोपेनहेगन में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए जरूरी सामान मुहैया कराने का आरोप था। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड डेविड हेडली की गवाही के आधार पर तहव्वुर राणा को 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *