![]()
हिसार में रिंग रोड को राजगढ़ रोड बाइपास से जोड़ने के लिए राजगढ़ रोड के निकट नया ट्रंपेट इंटरचेंज प्रस्तावित किया गया है। यह इंटरचेंज रिंग रोड और मौजूदा राजगढ़ रोड बाइपास के बीच सुगम कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के साथ शहर के बाहरी सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। परियोजना का उद्देश्य कम लागत में ऐसा प्रभावी सड़क ढांचा तैयार करना है, जो भविष्य में बढ़ते यातायात के दबाव को भी संभाल सके। चीफ इंजीनियर और डीकंजेशन कमेटी का सदस्य संदीप बाना ने बताया कि, प्रस्तावित डिजाइन में रिंग रोड को मौजूदा राजगढ़ रोड बाइपास में इस तरह मर्ज किया जाएगा कि वाहनों को अचानक रुकने या तीखे मोड़ का सामना न करना पड़े। इससे रिंग रोड से बाइपास पर जाने वाले वाहनों को अपेक्षाकृत सुगम और निर्बाध मार्ग मिल सकेगा। साथ ही शहर के अंदरूनी हिस्सों में जाने वाले यातायात को भी बेहतर वैकल्पिक मार्ग मिलने की उम्मीद है। ट्रैफिक दबाव और जाम कम करने पर जोर ट्रंपेट इंटरचेंज बनने से रिंग रोड और राजगढ़ रोड बाइपास के बीच यातायात का प्रवाह बेहतर होने की उम्मीद है। इससे प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव कम करने और अनावश्यक रुकावटों को घटाने में मदद मिलेगी। इंटरचेंज का डिजाइन भविष्य में यातायात बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इस पहल के पीछे हरियाणा के मंत्री रणबीर सिंह गंगवा की पहल और कम लागत में आधुनिक एवं उपयोगी सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की सोच बताई गई है। प्रस्तावित इंटरचेंज को हिसार के भविष्य के सड़क नेटवर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। इसके बनने से रिंग रोड, राजगढ़ रोड बाइपास और शहर के अन्य प्रमुख मार्गों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
Source link
हिसार में राजगढ़ रोड पर बनेगा ट्रंपेट इंटरचेंज:रिंग रोड को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, कम लागत में घटेगा जाम और ट्रैफिक दबाव
