![]()
कुरुक्षेत्र जिले में शाहाबाद के ढोला माजरा रेलवे स्टेशन के बीच दोपहर एक स्टूडेंट का अर्धनग्न शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शव की हालत काफी खराब थी। ट्रेन की चपेट में आने से स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के उसके हाथ-पैर के कई टुकड़े हो चुके थे, जो इधर-उधर से जीआरपी ने इकट्ठा किए। उसके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था, जबकि पास ही स्कूल की ड्रेस पड़ी मिली। ड्रेस में सफेद कमीज और नीली पैंट थी। घटनास्थल के पास ही पुलिस को स्कूटी की चाबी भी मिली। हालांकि आसपास स्कूटी नहीं मिली। हादसे के बाद किशोर का चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था। मौके पर शव की पहचान भी नहीं हुई। 15-16 साल का था स्टूडेंट थाना जीआरपी कुरुक्षेत्र की जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल (HC) अंजू बाला ने बताया कि स्कूटी की चाबी मिलने के बाद जीआरपी ने आसपास के इलाके में स्कूटी की तलाश शुरू की। पुलिस ने रेलवे ट्रैक और आसपास करीब 5 किलोमीटर तक तलाश की, लेकिन स्कूटी नहीं मिली। जीआरपी ने पुलिस की मदद भी ली। स्कूल ड्रेस से पहचान की कोशिश पुलिस ने स्टूडेंट की पहचान के लिए उसकी स्कूल ड्रेस और मौके से मिले सामान को आधार बनाया है। उसके पास से कोई डॉक्यूमेंट नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान तुरंत हो सके। फिलहाल जीआरपी उसकी पहचान की कोशिश में लगी। शव को कब्जे में लेकर LNJP अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। स्टेशन मास्टर से मिली सूचना HC अंजू बाला ने बताया कि दोपहर 2-3 बजे के बीच स्टेशन मास्टर से शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पता चलते ही टीम किलोमीटर 176/11-13 के पास पहुंची। यहां किशोर का शव रेलवे ट्रैक के बीच में पड़ा था। शुरुआती जांच में रेलवे एक्सीडेंट में किशोर की मौत की आशंका है। शव की पहचान के लिए लोकल पुलिस की मदद ली जा रही है।
Source link
कुरुक्षेत्र रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का अर्धनग्न शव:ट्रेन की चपेट में आने से मौत, हाथ-पैर के हुए टुकड़े; पास मिली स्कूटी की चाबी-ड्रेस
