![]()
मोहाली में पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद में अब सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाकर बदनाम करने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ जब पति पत्नी के खिलाफ शिकायत लेकर साइबर क्राइम थाने तक पहुंचा। हालांक पत्नी इन आरोपों से इनकार किया है। अ
.
साइबर क्राइम थाने में दर्द किए गए मामले के अनुसार शहर निवासी जस्मीत सिंह बत्तरा ने अपनी पत्नी प्रेमजीत कौर पर सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उनकी सामाजिक छवि खराब करने और उन्हें बदनाम करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (National Cyber Crime Reporting Portal) पर शिकायत दर्ज कराई थी।
मेटा से मिली रिपोर्ट और मोबाइल नंबरों की जांच के बाद आईटी एक्ट में केस दर्ज
शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस ने संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट्स का तकनीकी डेटा जुटाने के लिए मेटा (Meta) से संपर्क किया। मेटा से मिली जानकारी और आईटी सेल की जांच में सामने आया कि विवादित फर्जी अकाउंट दो मोबाइल नंबरों और एक ईमेल आईडी से लिंक थे। जांच में दोनों मोबाइल नंबर प्रेमजीत कौर के नाम पर रजिस्टर्ड पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट (IT Act) की धारा 66-C के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पत्नी ने नंबर अपना माना, पर फर्जी अकाउंट बनाने के आरोपों से किया इनकार
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी महिला प्रेमजीत कौर ने स्वीकार किया कि जांच में सामने आए दोनों मोबाइल नंबर उनके नाम पर ही रजिस्टर्ड हैं। हालांकि, उन्होंने अपने पति के नाम से कोई भी फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने या उन्हें बदनाम करने के आरोपों से साफ इनकार किया है।
अकाउंट वास्तव में किसने चलाए? पुलिस कर रही है गहन जांच
साइबर क्राइम पुलिस अब इस बात की डिजिटल और तकनीकी जांच कर रही है कि संबंधित मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर वास्तव में ये फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट किसने बनाए और ऑपरेट किए। पुलिस का कहना है कि आईपी एड्रेस (IP Address) और अन्य डिजिटल फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर मामले की तह तक जाकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
