Headlines

Bathinda Thief Caught in CCTV Footage


फैक्टरी में चोरी करने के आराेप में पकड़ा गया चोर।

बठिंडा के मुल्तानिया रोड स्थित एक कूलर फैक्टरी में चोरी की पहली वारदात की CCTV फुटेज वायरल होने के बाद भी चोर नहीं रुका। फैक्टरी में सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए गए, लेकिन अगले ही दिन युवक फिर मोटर चोरी करने पहुंच गया। फैक्टरी संचालक के मुताबिक करीब 20

.

पकड़े गए चोर से पूछताछ करते हुए स्थानीय लोग।

पकड़े गए चोर से पूछताछ करते हुए स्थानीय लोग।

CCTV लगाने के अगले दिन फिर चोरी फैक्टरी संचालकों के अनुसार लगातार चोरी की घटनाओं को देखते हुए 5 अक्टूबर को CCTV कैमरे लगवाए गए थे। इसके बावजूद 6 अक्टूबर की सुबह करीब 9:15 बजे एक युवक फैक्टरी में घुस गया। CCTV फुटेज में वह अंदर घूमता और सामान की रेकी करता दिखाई दिया। आरोप है कि युवक ने औजार की मदद से बड़ी मोटर निकाली और उसे चोरी कर ले गया। फुटेज के आधार पर संचालकों को आशंका थी कि युवक पहले हुई चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकता है। जिसके बाद चोर चौथी बार चोरी करने के इरादे से 8 अक्टूबर को आया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

फैक्टरी में चौथी बार चोरी करने पहुंचे चोर को लोगों ने पकड़ लिया।

फैक्टरी में चौथी बार चोरी करने पहुंचे चोर को लोगों ने पकड़ लिया।

कबाड़ में बेचता था मोटरें और लोहे का सामान प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए युवक ने कथित तौर पर फैक्टरी से मोटरें और लोहे का सामान चोरी कर कबाड़ियों को बेचने की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि वह थर्मल झीलों के पास बनी झुग्गियों में रहता है। आरोप है कि वह शक से बचने के लिए चोरी का सामान अलग-अलग कबाड़ियों को बेचता था।

पकड़े गए चोर को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़े गए चोर को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

1 से 1.5 लाख रुपए का सामान चोरी फैक्टरी संचालकों का दावा है कि अब तक करीब 1 से 1.5 लाख रुपए का सामान चोरी हो चुका है। इसमें 25 से 30 मोटरें, करीब दो क्विंटल वजन की पंचिंग मशीन और लोहे का अन्य सामान शामिल है। लगातार हो रही चोरियों से परेशान संचालकों ने पुलिस को शिकायत दी थी। फैक्टरी की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को रात में वहीं ठहराने की व्यवस्था भी की जा रही थी।

थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने चोर को अपनी हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने चोर को अपनी हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस खंगाल रही चोरी का नेटवर्क सूचना मिलने पर थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की वारदातों में उसके साथ और कौन-कौन शामिल था, वह अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुका है और चोरी का सामान किन कबाड़ियों को बेचता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *