इन्फ्लुएंसर जानवी ने आशंका जताई कि जिस दिन उसकी मां रामेश्वरी उर्फ बबीता की हत्या हुई, उस दिन भी विशाल ने नशा किया हो सकता है। इनसेट में मृतका की फोटो।
सोनीपत में मां रामेश्वरी उर्फ बबीता हत्याकांड में आरोपी इन्फ्लुएंसर बेटी जानवीलगातार पुलिस और अपने कथित बॉयफ्रेंड विशाल पर सवाल उठा रही है। गुरुवार को माँ की तेरहवीं के बाद उसने एक बार फिर विशाल को लेकर कई गंभीर दावे किए। जानवीने कहा कि विशाल ने यह ह
.
उसने बताया कि पिछले साल उसकी मां ने विशाल को नया काम शुरू करने के लिए करीब ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। विशाल ने यह रकम अभी तक वापस नहीं की थी। माँ ने कई बार उससे रुपये लौटाने को कहा था, तो वह यह कहकर टाल देता था कि काम शुरू हो गया है, जल्द ही वापस कर देगा।
इसके अलावा जानवीने यह भी आशंका जताई कि जिस दिन उसकी मां की हत्या हुई, उस दिन विशाल ने नशा भी किया हो सकता है। जनवरी में उसने विशाल को अफीम लेते हुए पकड़ा था और उसके परिवार को भी इसकी सूचना दी थी। साथ ही उसने पुलिस से मांग की है कि मर्डर मामले में उसका रिश्ता बदनाम किया गया है; पुलिस ने यदि उसका नाम गलती से केस में शामिल किया है, तो मीडिया के सामने इसे स्वीकार करे।
उधर, पुलिस ने आरोपी विशाल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले सबूतों, आरोपियों से हुई पूछताछ और डिजिटल एविडेंस के आधार पर जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

जानवी ने बताया कि पिछले साल उसकी मां ने विशाल को नया काम शुरू करने के लिए करीब ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। उसके मुताबिक, विशाल ने यह रकम अभी तक वापस नहीं की थी।
इन्फ्लुएंसर जानवी ने मां की तेरहवीं पर ये नई बातें बताईं…
- रील शूट करने के लिए माँ के साथ जाता था: जानवी ने यह भी बताया कि करीब दो साल पहले तक विशाल उसकी इंस्टाग्राम रील शूट करने के लिए उसकी माँ के साथ मुरथल जाता था। वह उसकी सोशल मीडिया रील शूट करता था। वर्ष 2026 की शुरुआत में भी उसने मुरथल में अपनी रील शूट की थी। उसका कहना है कि उस समय तक विशाल और उसकी माँ के बीच सामान्य संबंध थे।
- 2 अक्टूबर को विशाल ने शुरू की थी हत्या की प्लानिंग: जानवी का दावा है कि विशाल ने उसकी मां की हत्या की प्लानिंग 2 अक्टूबर से ही शुरू कर दी थी। विशाल सामान्य तौर पर रात 12 से 2 बजे के बीच घर आता था और कई बार वह पूरा दिन घर पर ही रहता था। 2 अक्टूबर को जब वह सोकर उठी, तो विशाल बगल वाले कमरे में मौजूद था।
- विशाल को भी मिला था बर्थडे पार्टी का इनविटेशन: जानवी ने बताया कि पानीपत से आई उसकी दोस्त ने अपने जन्मदिन की पार्टी में विशाल को भी बुलाया था। विशाल ने हंसते हुए कहा था, “ठीक है, देखते हैं”, लेकिन वह पार्टी में नहीं गया। इसके बाद वह अपनी दोस्त के साथ ओला कैब से पानीपत स्थित उसके घर चली गई। उसके पानीपत जाने के बाद रात में घर पर उसकी माँ रामेश्वरी उर्फ बबीता और विशाल ही मौजूद थे। इसके बाद 3 अक्टूबर की सुबह उसकी माँ की हत्या कर दी गई।
- अफीम लेते पकड़ा था, परिवार को दी थी जानकारी: जानवी ने बताया कि जनवरी में उसने विशाल को अफीम लेते हुए पकड़ा था। इसके बाद उसने विशाल के परिवार को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। आशंका है कि हत्या वाले दिन भी विशाल ने नशा किया हो और इसी हालत में पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद उसने माँ की हत्या कर दी हो। हालाँकि, जानवी ने दोहराया कि यह सिर्फ उसका अंदेशा है, उसके पास इसका कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है।
- रोड़ा मानकर रास्ते से हटाने की आशंका: जानवी का कहना है कि संभवतः विशाल के मन में यह रहा हो कि उसकी मां की हत्या को प्राकृतिक मौत दिखा दिया जाएगा और शादी में आ रही कथित अड़चन भी खत्म हो जाएगी, जिसके बाद वह किसी तरह जानवी को शादी के लिए मना लेगा। मगर, जानवी ने कहा कि यदि उसकी माँ की हत्या विशाल ने की है, तो वह उसे सजा दिलाकर ही रहेगी।

सोनीपत में मां रामेश्वरी उर्फ बबीता हत्याकांड में आरोपी इनफ्लुएंसर बेटी जानवी की मां की 13वीं वीरवार को संपन्न हुई।
जानवी ने मां की मौत की कहानी पर भी सवाल उठाए…
5 घंटे डेडबॉडी के पास रहा, नेचुरल डेथ दिखाने का प्लान बनाया
जानवी के मुताबिक, विशाल के मन में उसके प्रति हमेशा अटैचमेंट रहा है। उसका दावा है कि इसी वजह से उसने उसकी मां की मौत के बाद पूरी घटना को फिल्मी कहानी की तरह पेश करने की कोशिश की, ताकि हत्या को प्राकृतिक मौत का रूप दिया जा सके। उसका कहना है कि विशाल ने पुलिस के सामने 3 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे उसकी माँ की हत्या करने की बात कबूल की है।
इसके बाद विशाल ने करीब 11:30 बजे खुद का एक्सीडेंट होने का दावा किया और जानवी को खानपुर मेडिकल कॉलेज आने के लिए कहा। जान्हवी के मुताबिक, उसने पहली कॉल इग्नोर कर दी। इसके बाद विशाल ने दोबारा फोन कर कहा कि वह खुद ही अस्पताल जा रहा है। इसी दौरान वह उसकी माँ की डेडबॉडी लेकर खानपुर मेडिकल पहुँचा।
अब सवाल यह है कि अगर हत्या सुबह 5:30 बजे हो गई थी, तो अगले करीब पाँच घंटे तक विशाल क्या करता रहा? जान्हवी का दावा है कि इसी दौरान उसने हत्या को नेचुरल डेथ दिखाने की कहानी तैयार की थी।

पहले विशाल ने खुद ही रामेश्वरी के शव को बाहर ले जाने की कोशिश की। जब महिला को उठाने में असफल हुआ तो अपने दोस्त को बुलाकर गाड़ी तक पहुंचाने का सीसीटीवी।

इसी बेड पर महिला रामेश्वरी उर्फ बबीता की हत्या की गई। चादर और तकिए पर खून पड़ा मिला था। जानवी का दावा है कि उसकी मां पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया।
गला घोंटना, करंट लगाना और हथियार से हमले की भी आंशका
जानवी ने कहा कि सवाल यह भी है कि उसकी मां की हत्या पहले गला दबाकर की गई या बाद में करंट लगाया गया। अगर गला दबाकर हत्या हुई, तो बेड के अलग-अलग हिस्सों पर उसकी मां के शरीर से निकला खून कैसे पहुंचा? उसकी मां के बाल लंबे थे और तकिये के ऊपर बाल भी मिले हैं। उसने अंदेशा जताया कि हत्या से पहले उसकी माँ और विशाल के बीच हाथापाई हुई होगी।
उसे धारदार हथियार से हमला किए जाने का भी शक है। जानवी ने बताया कि पुलिस के सामने उसने विशाल से पूछा था कि कहीं उसने उसकी मां के साथ कोई गलत काम करने के बाद तो हत्या नहीं की। इस सवाल पर विशाल ने अपनी मां की कसम खाकर ऐसा कुछ भी करने से इनकार किया था।

जानवी ने बताया कि जनवरी में उसने विशाल को अफीम लेते हुए पकड़ा था
FIR में मेरा नाम शामिल करने का एक भी सबूत नहीं’
जानवी ने पुलिस की एफआईआर में अपना नाम शामिल किए जाने पर भी सवाल उठाया। उसका कहना है कि मां की हत्या में उस पर लगाए गए आरोपों का एक भी सबूत पुलिस को नहीं मिला है। उसने पुलिस से मांग की है कि यदि उसका नाम गलती से केस में शामिल किया गया है, तो पुलिस मीडिया के सामने इसे स्वीकार करे। ऐसा नहीं होने पर उसने कोर्ट जाने की बात कही है।
थाना प्रभारी बोले- जान्हवी भी शक के दायरे में, जांच चल रही है
सेक्टर-27 थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि आरोपी विशाल को रिमांड खत्म होने के बाद गुरुवार को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि जानवी के खिलाफ फिलहाल कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। हालांकि, वह अभी भी शक के दायरे में है और जांच चल रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
———————-
रामेश्वरी हत्याकांड से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
