![]()
चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू हो गई है। रुझानों में तमिलनाडु की दोनों सीटों पर सीएम विजय की पार्टी TVK आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावेंडी विधानसभा सीटों, असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। नंदीग्राम में TMC प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने जिस कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया, वह गिरफ्तार हो गए थे। हालांकि, उन्हें चुनाव के लिए जमानत मिल गई। यहां BJP और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। असम की नगांव लोकसभा सीट पर BJP के देवाशीष शर्मा, कांग्रेस के सिबामोनी बोरा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। देवाशीष पूर्व IAS अफसर हैं।
Source link
चार राज्यों की 6 सीटों पर काउंटिंग शुरू:तमिलनाडु की दो सीटों पर TVK आगे; बंगाल की नंदीग्राम-रेजीनगर में भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला
