![]()
श्योपुर जिले में संचालित शराब दुकानों पर निर्धारित एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने के आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बीयर और शराब की बोतलें एमआरपी से अधिक कीमत पर बेचे जाने का दावा किया जा रहा है। वहीं, शराब ठेकों के बाहर ही लोग शराब पीते नजर आ रहे हैं। इन आरोपों ने आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्हिस्की पर 160 रुपए ज्यादा लेने का आरोप वीडियो में दावा किया गया है कि 230 रुपए एमआरपी वाली किंगफिशर बीयर 280 रुपए तक में बेची जा रही है। इसी तरह 1040 रुपए एमआरपी वाली रॉयल चैलेंज व्हिस्की की बोतल 1200 रुपए तक में बेचने का आरोप लगाया गया है। कुछ मामलों में करीब 1000 रुपए कीमत वाली शराब की बोतल पर 300 रुपए तक अतिरिक्त वसूली किए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। शहर से गांवों तक मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की शराब दुकानों पर भी निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानों पर रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित नहीं होने के कारण ग्राहकों को मनमाने दाम बताए जाते हैं। इससे ग्राहकों को निर्धारित कीमत से अधिक भुगतान करना पड़ सकता है। जांच के बाद कार्रवाई की बात कुछ शराब दुकानों के सामने कथित रूप से अहाता संचालित किए जाने और ग्राहकों को वहीं बैठकर शराब पीने की सुविधा दिए जाने के वीडियो सामने आने की बात कही जा रही है। ऐसे में शराब दुकानों की नियमित निगरानी और जांच को लेकर आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आबकारी अधिकारी संजीव धुर्वे ने कहा कि वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
श्योपुर में MRP से ज्यादा कीमत पर बेच रहे शराब:230 की बीयर 280 में बेचने का आरोप; सड़कों पर पीते दिखे लोग
