![]()
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को मंडी सदर मंडल में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मंडी सदर के प्रभारी सुरेश भारद्वाज की अगुवाई में प्रदेश सरकार की कथित नाकामियों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस सरकार चुनाव के दौरान दस गारंटियों का वादा करके सत्ता में आई थी, लेकिन सरकार को बने काफी समय बीत जाने के बावजूद इन वादों को पूरा नहीं किया जा सका है। गारंटी को मुद्दा बनाकर जवाब मांग रही BJP
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की गारंटियां केवल चुनाव के समय जनता को लुभाने तक ही सीमित रह गई हैं। भाजपा अब हर महीने एक गारंटी को मुद्दा बनाकर प्रदेश सरकार से जवाब मांग रही है। उन्होंने महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए देने की गारंटी को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए। बड़ी संख्या में महिलाएं इस लाभ से वंचित
सुरेश भारद्वाज ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया था, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में महिलाएं इस लाभ से वंचित हैं। सरकार ने इस गारंटी को सीमित दायरे में रख दिया है, जबकि प्रदेश की महिलाओं को व्यापक स्तर पर इसका लाभ मिलने की उम्मीद थी। गारंटियों को लेकर हर मंडल में प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से प्रदेश सरकार की गारंटियों को लेकर हर मंडल में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंडी सदर मंडल ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। आगामी दिनों में भाजपा के संयुक्त मोर्चे की ओर से भी महिलाओं को 1500 रुपए देने की गारंटी को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। सरकार की नीतियों से जनता में नाराजगी बढ़ रही
सुरेश भारद्वाज ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी और कांग्रेस सरकार को चुनाव के दौरान किए गए वादों का जवाब देना होगा।
Source link
मंडी में कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन:₹1500 गारंटी पर घेरा, सुरेश भारद्वाज बोले- वादे पूरे करने में नाकाम
