Headlines

पत्नी-बेटे को ढूंढने निकले युवक की सिर कटी लाश मिली:मोहाली के पार्क में शव के पास मिले शराब की बोतल व चप्पलें, परिचितों पर हत्या का शक




जीरकपुर के पीरमुछल्ला इलाके में एक 22 वर्षीय पेंटर की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है, जिसकी सिर कटी लाश उसके घर से महज 500 मीटर दूर स्थित नेचर पार्क से बरामद की गई। विशाल पिछले दो दिनों से अपनी लापता पत्नी रोली और 10 महीने के मासूम बेटे प्रिंस को ढूंढ रहा था। परिजनों के अनुसार, विशाल की पत्नी रोली और बेटा प्रिंस 6 अक्टूबर से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। विशाल 7 अक्टूबर को उनकी तलाश में घर से निकला था, लेकिन वह भी वापस नहीं लौटा। 8 अक्टूबर को नेचर पार्क में उसका सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शराब पिलाकर धारदार हथियार से की हत्या घटनास्थल से पुलिस को शराब के पव्वे और चप्पलें बरामद हुई हैं। पुलिस को अंदेशा है कि हत्यारे विशाल के परिचित ही थे, जिन्होंने उसे बहला-फुसलाकर पार्क में बुलाया। वहां उन्होंने पहले विशाल के साथ शराब पी और फिर किसी धारदार हथियार से उसका गला काटकर हत्या कर दी। वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हाथ पर बने टैटू से हुई पहचान शव का सिर धड़ से अलग होने के कारण पहचान में शुरुआती मुश्किल आई, लेकिन हाथ पर बने टैटू की मदद से मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल से जांच जारी पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस इस वारदात को प्रेम प्रसंग, पारिवारिक विवाद और पत्नी-बच्चे के अचानक लापता होने के तार जोड़कर देख रही है। फिलहाल विशाल की लापता पत्नी और मासूम बच्चे की तलाश के लिए भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *