![]()
सीमावर्ती क्षेत्र तरनतारन में सराय अमानत खां पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संयुक्त अभियान चलाकर नशे और ड्रोन तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान पुलिस और BSF की टीमों ने 1.5 किलो से अधिक हेरोइन और 2 पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा (निवासी नौशेरा ढाला) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि इस तस्करी में उसका साथी आकाशबीर सिंह भी शामिल था, जो पुलिस को देखते ही मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और फरार आकाशबीर सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पहला मामला: BOP हवेलियां के खेतों से ड्रोन व 1 किलो हेरोइन बरामद मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी (DSP) सुखबीर सिंह ने बताया कि बीओपी (BOP) हवेलियां के पास खेतों में BSF और सराय अमानत खां पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। तलाशी के दौरान पुलिस को सीमा पार से भेजा गया 1 ड्रोन और 1 किलो 4 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरा मामला: गश्त के दौरान पकड़ा गया तस्कर, 518 ग्राम हेरोइन बरामद दूसरी सफलता इसी थाने के एएसआई (ASI) मंगल सिंह की अगुवाई वाली पुलिस टीम को मिली। पुलिस टीम डिफेंस नाले नौशेरा ढाला के पास गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा को रोककर तलाशी ली। उसके पास से 518 ग्राम हेरोइन और एक ड्रोन बरामद किया गया।
Source link
तरनतारन में पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन पकड़ी:BSF के साथ मिलकर दो ड्रोन भी बरामद किए, एक आरोपी फरार
