![]()
शेखपुरा के करंडे थाना क्षेत्र के भिखनी गांव में गत 3 अक्टूबर को चर्चित 19 वर्षीय नवविवाहिता सोनी कुमारी की हुई संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। मृतका के मायके यानी बगल के ही सिझौड़ी गांव के सैकड़ों ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर करंडे थाना पहुंच गए और जमकर हंगामा मचाया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख जिला मुख्यालय से एडिशनल एसपी डॉ राकेश कुमार , पुलिस अंचल निरीक्षक राजीव कुमार, चेवाडा थाना अध्यक्ष हरेंद्र यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ करंडे थाना आ पहुंचे। ग्रामीणों ने थाना अध्यक्ष ममता गिरी और अपर थाना अध्यक्ष कौशर आलम के ऊपर कार्यशीथिलता का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास ग्रामीणों का कहना था कि सोनी के पति कुशेश्वर महतो और ससुर लक्ष्मण महतो को उन्होंने खुद पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। शुक्रवार की सुबह मृतका की सास मीना देवी को भी ग्रामीणों ने पकड़ रखा था और पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस को सूचना देने के बावजूद काफी देर तक नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। थाने पर जमी लोगों की भीड़ को एडिशनल एसपी डॉ. राकेश कुमार ने ग्रामीणों को समझाकर बुझाकर शांत कराया। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि मामले में स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। गिरफ्तार पति और ससुर को जेल भेजा साथ ही, पुलिस की ओर से लापरवाही से संबंधित लिखित शिकायत मिलने पर आरोपों की जांच कर संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने की बात कही। इसके बाद मामला शांत हुआ। गौरतलब है कि 19 वर्षीय सोनी की शादी 29 अप्रैल को भिखनी गांव निवासी कुशेश्वर महतो से हुई थी। गत 3 अक्टूबर को नवविवाहिता की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई थी। विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष के द्वारा स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप पति,सास और ससुर पर लगाया गया था। मुकदमे में दहेज में 30 लाख रुपये की जमीन खरीदने के वास्ते मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। इस मामले में गत 4 अक्टूबर को गिरफ्तार पति और ससुर को जेल भेजा जा चुका है। जबकि आज सास को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Source link
शेखपुरा में नवविवाहिता की मौत:पुलिस की देरी पर ग्रामीणों ने थाने पर किया हंगामा, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
