![]()
गुरुग्राम जिले में नगर निगम मानेसर ने साढ़े 6 करोड़ रुपए से अधिक के प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टर पर शिकंजा कसते हुए एक निजी इमारत को सील कर दिया है। नगर निगम की ओर से नेशनल हाइवे-48 पर सेक्टर-80 स्थित इनोवेटिव लिजेंड हाइट्स को सील कर किया। इस इमारत पर नगर निगम का 6 करोड़ 50 लाख 43 हजार रुपए प्रॉपर्टी टैक्स का बकाया है। यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त दर्शन यादव के निर्देश पर की गई। टैक्स सहायक उदय सिंह की टीम में शामिल संजीत कुमार, नितेश और पंकज ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स वसूली को प्राथमिकता दी जा रही है। निगम क्षेत्र में ऐसे संपत्ति मालिकों को चिन्हित किया जा रहा है, जिन्होंने लंबे समय से अपना बकाया टैक्स जमा नहीं करवाया है। विशेष रुप से बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर टैक्स वसूली सुनिश्चित करने की योजना बनाई है। डिफाल्टरों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई : दर्शन यादव संयुक्त आयुक्त दर्शन यादव ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाने वालें डिफाल्टरों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बड़े बकाएदारों से टैक्स वसूलने के लिए निगम गंभीरता से काम कर रहा है। बकाया जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ नियमों के तहत जरूरी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निगम क्षेत्र में संपत्ति मालिकों से अपील करते हुए कहा कि अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स समय पर जमा करवाएं, ताकि उन्हें सीलिंग जैसी कार्रवाई का सामना न करना पड़े।
Source link
मानेसर नगर निगम ने सील की इनोवेटिव लिजेंड हाइट्स बिल्डिंग:6.5 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, नोटिस के बाद भी जमा नहीं कराया था
