![]()
सीएम नायब सिंह सैनी पलवल में पूर्व विधायक दीपक मंगला के निवास पर पहुंचे। उन्होंने उनके पिता स्वर्गीय वेद प्रकाश मंगला के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि स्वर्गीय मंगला ने 93 साल समाजसेवा में बिताए। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सुबह से झूठ फैलाने का काम करती है। सीएम ने बिना नाम लिए विपक्ष के नेता और उनके बेटे पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया। उन्होंने पिछली सरकार पर पर्ची-खर्ची से नौकरी देने, भ्रष्टाचार फैलाने और बिजली न देने का आरोप लगाया। 24 घंटे बिजली देर रह डबल इंजन सरकार : सैनी सीएम सैनी ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार 24 घंटे बिजली दे रही है। युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के रोजगार मिल रहा है और प्रदेश में चारों तरफ फोरलेन व एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक दीपक मंगला, प्रवीण डागर, नरेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, एसपी दीप्ति गर्ग, एडीसी उत्सव आनंद और एसडीएम भूपेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Source link
सीएम ने पूर्व विधायक के पिता को दी श्रद्धांजलि:पलवल में कांग्रेस पर साधा निशाना, सैनी बोले- झूठ फैलाने का काम करती है
