Headlines

गयाजी में किताब व्यवसायी से 5 लाख की लूट:विरोध करने पर फायरिंग, ऑटो ड्राइवर घायल; बाइक सवार 3 अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम




गयाजी में शुक्रवार को किताब व्यवसायी से 5 लाख रुपए की लूट हुई है। सिक्स लेन पुल के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर इस वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर गोली चला दी, जिससे ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। घर के पास वारदात को दिया अंजम पीड़ित किताब व्यवसायी पंकज अग्रवाल ने बताया कि वह दिल्ली से महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन से गयाजी पहुंचे थे। सुबह करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच स्टेशन के बाहर से ऑटो पकड़कर अपने घर मानपुर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ बाइक सवार उनका पीछा करते नजर आए। घर के पास पहुंचते ही चार अपराधियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और उनका सामान लूट लिया। ट्रॉली बैग में करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और कपड़े रखे हुए थे। जब उन्होंने और ऑटो चालक ने लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने भागते समय गोली चला दी। गोली चालक को लग गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गयाजी में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं के बीच इस वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *