Headlines

ऑस्ट्रेलिया-ए ने इंडिया-ए को 69 रन से हराया:दूसरे वनडे में पाटीदार का अर्धशतक बेकार, सुदर्शन-पडिक्कल और कप्तान ऋतुराज फेल




ऑस्ट्रेलिया-ए ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में इंडिया-ए को 69 रन से हरा दिया। इसके साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 275 रन बनाए। इसके जवाब में इंडिया ए की टीम 45.2 ओवर में 206 रन पर सिमट गई। पाटीदार ने 67 रन की पारी खेली भारत के लिए रजत पाटीदार ने 67 रन बनाए। अनुकूल रॉय ने नाबाद 34 रन की पारी खेली, लेकिन दोनों पारियां टीम को जीत नहीं दिला सकीं। इंडिया ए के टॉप ऑर्डर में साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और कप्तान ऋतुराज गायकवाड नहीं चल सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉनसन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान ऋतुराज ने 12 रन बनाए सुदर्शन 13 रन बनाकर आउट हुए। पडिक्कल ने एक रन बनाया। कप्तान ऋतुराज 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुमार कुशाग्र ने 17 रन बनाए। निशांत सिंधू ने 13 रन और विप्रज निगम ने 23 रन की पारी खेली। कॉन्स्टास और फिलिप के अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया के लिए सैम कॉन्स्टास ने 67 रन की पारी खेली। जोश फिलिप ने 58 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 101 रन की शतकीय साझेदारी हुई। इसी साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर की नींव रखी। ———————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दावा- BCCI ने रोहित शर्मा के रिहैब की जानकारी छिपाई पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने IPL 2026 के बाद हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के लिए बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब किया था, लेकिन BCCI ने इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की। पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *