Headlines

सरगुजा पुलिस ने 800 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चलवाया रोड रोलर:पुलिस लाइन में नष्ट किए गए जब्त किए गये मॉडिफाइड साइलेंसर, होगी सख्त कार्रवाई




सरगुजा पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में 800 मॉडिफाइड साइलेंसरों पर रोड रोलर चलवाया। ये मॉडिफाइड साइलेंसर पुलिस जांच के दौरान जब्त किए गए थे। पुलिस ने ऑटो पार्ट्स संचालक, मैकेनिक और गैरेज स्वामियों को मॉडिफाइड साइलेंसर बेचते या लगाने पर सख्त कार्रवाई होगी। सरगुजा में बुलेट सहित अन्य बाइक में चालाकों द्वारा नियमों के विपरीत साइलेंसर बदलकर पटाखे जैसी तेज एवं कर्कश आवाज निकालने वाले साइलेंसर लगवाने पर लगातार कार्रवाई की जा रही थी। एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर यातायात पुलिस सहित थानों एवं चौकियों की पुलिस ने ऐसे मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहन चालकों के विरुद्ध पिछले कुछ माह से लगातार कार्रवाई की जा रही थी। वाहनो से मोडिफाइड साइलेंसर निकलवाए गए थे। पुलिस ने साइलेंसरों पर चलवाया रोलर पुलिस ने जब्त किए गए लगभग 800 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को नष्ट करने के लिए पुलिस लाइन में एकत्र किया। मॉडिफाइड साइलेंसरों पर रोड रोलर चलवाकर उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। सरगुजा पुलिस ने हिदायत दी है कि वाहन कंपनी द्वारा वाहन में लगाए गए मूल साइलेंसर में किसी भी प्रकार का बदलाव करना मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है। इसके लिए वाहन चालकों पर भारी समन शुल्क की कार्रवाई के साथ ही प्रकरण को न्यायालय भी पेश किया जा सकता है। पुलिस आटो पार्ट्स दुकानों की भी जांच करेगी और अवैध साइलेंसर बेचने पर कार्रवाई होगी। गैरेजों को भी निर्देश दिया गया है कि उन्होंने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *