![]()
पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) कुलतार सिंह संधवान ने शुक्रवार को तरनतारन जिले में स्थित प्रसिद्ध व ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गुरुद्वारा बीर बाबा बुड्ढा जी में नतमस्तक होकर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने गुरु घर में कड़ाह प्रसाद की देग करवाई, गुरुबाणी का मनोहर शबद कीर्तन श्रवण किया और समस्त पंजाब तथा दुनिया भर की मानवता की सुख-समृद्धि व ‘सरबत के भले’ की अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और स्थानीय प्रबंधकों की ओर से पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान और उनके साथ आए गणमान्य अतिथियों को गुरु घर की बख्शिश ‘सिरोपाओ’ (सम्मान सूचक वस्त्र) भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। माझा की धरती में जन्म लेना सौभाग्य गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के बाद पत्रकारों व उपस्थित संगत से बातचीत करते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवान ने कहा कि बाबा बुड्ढा जी का जीवन पूरी मानवता के लिए निस्वार्थ सेवा, भक्ति और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि माझा की इस पावन व ऐतिहासिक धरती पर आकर नतमस्तक होने का अवसर मिलना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और आत्मिक शांति की बात है। स्पीकर संधवान की इस धार्मिक यात्रा के दौरान रणजीत सिंह चीमा (चेयरमैन, पंजाब वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन), गुरदेव सिंह लखना (चेयरमैन, पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन), जसबीर सिंह सुर सिंह (वरिष्ठ नेता) विरसा सिंह रत्ता गुड्डा (स्थानीय प्रतिनिधि) मौजूद थे
Source link
स्पीकर ने गुरुद्वारा बीर बाबा बुड्ढा जी में टेका मत्था:कड़ाह प्रसाद चढ़ाया, शबद कीर्तन सुना, बोले- माझा की धरती में जन्म लेना सौभाग्य
