Headlines

मंडी में नशे की खेप सहित 4 अरेस्ट:73 ग्राम चिट्टा-एक किलो चरस पकड़ी; गुजरात नंबर की कार भी बरामद




मंडी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने 2 मामलों में 73 ग्राम चिट्टा और 1 किलो 193 ग्राम चरस बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामलों की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पहले मामले में धनोटू थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डुगराई गांव में एक मकान की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने मोहम्मद ईशफाक पुत्र मेहर अली निवासी डुगराई, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी के कब्जे से 73 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। दूसरे मामले में सुंदरनगर थाना पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी और यातायात जांच के दौरान गुजरात नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार को जांच के लिए रोका। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें सवार अहमदाबाद निवासी पार्थ ठाकुर, जिनल पारेख और सुभाष कुछड़िया के कब्जे से 1 किलो 193 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। नशे के सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस मंडी पुलिस अब नशे की तस्करी के स्रोत, आपूर्ति तंत्र और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि नशे के नेटवर्क के खिलाफ लगातार लक्षित कार्रवाई जारी रहेगी और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *