Headlines

पट्टी में ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद एसएसपी का एक्शन:त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, वाहनों की जांच, खुद संभाला मोर्चा




तरनतारन के सीमावर्ती क्षेत्र पट्टी में लगातार सामने आ रही गोलीबारी की वारदातों और आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी तरनतारन सुरिंदर कुमार लांबा खुद मैदान में उतरे और उन्होंने पट्टी शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर ग्राउंड जीरो पर तैनात पुलिस टीमों को दिशा-निर्देश दिए। कुल्ला चौक समेत प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी और चेकिंग एसएसपी के दौर के बाद पुलिस अधिकारियों ने शहर के प्रमुख कुल्ला चौक समेत सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष नाकाबंदी (सीलिंग) की। थाना सिटी पट्टी के प्रभारी विपिन कुमार की अगुवाई में पुलिस टीमों ने शहर से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों की गहन तलाशी ली। वाहनों के आरसी (RC), ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी कागजात की जांच की। संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों और व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की। “त्योहारों पर नहीं बरती जाएगी ढील, अमन-शांति प्राथमिकता” – SSP एसएसपी सुरिंदर लांबा ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पट्टी क्षेत्र में अमन-शांति बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि गोलीबारी या गुंडागर्दी की घटनाओं में शामिल किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारों के दौरान खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संदिग्ध हलचल दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी इलाके में कोई संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या असामाजिक गतिविधि नजर आए, तो उसकी जानकारी तुरंत नज़दीकी थाने या पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर दें, ताकि समय रहते किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *