Headlines

दिल्ली में नाले के ऊपर बने 42 बहुमंजिला ढांचे हटाए:रघुबीर नगर के बी-1 और के ब्लॉक में एमसीडी की कार्रवाई




दिल्ली नगर निगम ने रघुबीर नगर के बी-1 और के ब्लॉक में नाले के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। निगम के पश्चिमी क्षेत्र की टीम ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से नाले के ऊपर बने करीब 42 बहुमंजिला ढांचों को हटाया। कार्रवाई के बाद करीब 505 वर्गमीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई। निगम के अनुसार, वार्ड नंबर 94 रघुबीर नगर में सीएमडीएफ फंड से नाले का निर्माण कराया जाना है। मौजूदा नाले के ऊपर बड़ी संख्या में अवैध ढांचे बने होने के कारण निर्माण कार्य शुरू करने में बाधा आ रही थी। इनमें बहुमंजिला निर्माण भी शामिल थे, जो नाले के काम में रुकावट बन रहे थे। एमसीडी ने अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित लोगों को कई बार नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद अवैध ढांचे नहीं हटाए गए। इसके बाद निगम के पश्चिमी क्षेत्र के फील्ड स्टाफ ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। निगम के मुताबिक, कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी हुई। अतिक्रमण हटने से प्रस्तावित नाले के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इससे क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा सकेगा। हालांकि, नाले का निर्माण कब तक पूरा होगा और इससे इलाके में जलभराव की समस्या पर कितना असर पड़ेगा, इसकी समय-सीमा अभी घोषित नहीं की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *