![]()
रायपुर में 11 अक्टूबर को सूर्या कप डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। रिजवान सूर्या की ओर से आयोजित यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से सुभाष स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट में रायपुर और छत्तीसगढ़ सहित देशभर की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें टेनिस बॉल क्रिकेट के नामचीन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। डबल विकेट प्रारूप में होने वाले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और आपसी तालमेल देखने को मिलेगा। आयोजक रिजवान सूर्या ने बताया कि सूर्या कप के जरिए हर बार क्रिकेट प्रेमियों को कुछ नया अनुभव देने की कोशिश की जाती है। इस बार डबल विकेट प्रारूप में मुकाबले कराए जा रहे हैं, जिससे खेल में रोमांच बढ़ेगा। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को भी इनाम टूर्नामेंट में विजेता टीम को 1 लाख 11 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 11-11 हजार रुपए दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। आयोजन में दर्शकों के लिए भी नकद पुरस्कार रखे गए हैं। इसका उद्देश्य मैच देखने आने वाले क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ाना है। हालांकि, दर्शकों के लिए रखे गए पुरस्कारों की राशि और उन्हें जीतने की प्रक्रिया की जानकारी आयोजकों की ओर से साझा नहीं की गई है।
Source link
सूर्या-कप डबल विकेट क्रिकेट-टूर्नामेंट में 32 टीमों के बीच मुकाबला:11 अक्टूबर से सुभाष स्टेडियम में होंगे मैच, विजेता टीम को मिलेंगे 1.11 लाख
