Headlines

हरियाणा में दोस्त की हत्या कर किशनगंज में छिपा-था आरोपी:RPF ने रेल पुलिस की मदद से दबोचा, पश्चिम बंगाल का है संदीप मिस्त्री




किशनगंज। हरियाणा में अपने साथी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी किशनगंज में छिपा था। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल पुलिस की मदद से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के निवासी संदीप मिस्त्री के रूप में हुई है। हत्या का मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार था। ठेकेदार के साथ काम करता था आरोपी जानकारी के अनुसार, संदीप मिस्त्री हरियाणा में ठेकेदार जितेंद्र के साथ काम करता था। इसी दौरान उसने अपने एक साथी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह हरियाणा से फरार होकर किशनगंज पहुंच गया और यहां छिपकर रहने लगा। इस मामले में 6 अक्टूबर को केस दर्ज किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस जांच के दौरान हरियाणा पुलिस को आरोपी के किशनगंज में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने किशनगंज RPF से संपर्क कर मदद मांगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए RPF इंस्पेक्टर एचके शर्मा की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रेल पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा पुलिस को सौंपी गई जानकारी RPF इंस्पेक्टर एचके शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है। हरियाणा पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जाकर हत्या के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *