![]()
अरगड्डा की निशा कुजूर उरांव ने वकालत प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से वकालत में एलएलबी 2023-26 सेशन के 10 प्रतिशत में से 7.8 प्रतिशत अंक से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने के साथ ऑल इंडिया बार एसोसिएशन 2026 में भी पास कर अरगड्डा क्षेत्र का नाम रौशन किया है। निशा कुजूर झोपड़ी के पाहन बेचन उरांव व मंजू देवी की पुत्री है। आदिवासी सरना प्रार्थना सभा जय सरना ट्रस्ट के केंद्रीय अध्यक्ष धरम गुरु कृष्णा उरांव, वार्ड सदस्य 17 से रंजित पासवान, केंद्रीय सचिव एडवोकेट किरण मुंडा, राजू करमाली, बुधवा उरांव, सुनिता उरांव, बादल सिंह मुंडा, नरेश मुंडा, वनिश उरांव ने बुके देकर सम्मानित किया। निशा ने कहा कि अब व्यवहार न्यायालय रांची में प्रैक्टिस के साथ एलएलएम करना है।
Source link
निशा प्रथम श्रेणी से एलएलबी परीक्षा में हुई पास
