![]()
तरनतारन के थाना सरहाली के अंतर्गत आते सरहाली खुर्द के पास एक कंपनी कर्मचारी से दरांती दिखाकर स्कूटर, लैपटॉप और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। अमृतसर लौटते समय रास्ते में घेरा पुलिस को दी शिकायत में बटाला निवासी शुभम (पुत्र सतपाल) ने बताया कि वह ‘इंडिया मैट इंटर मेस लिमिटेड’ कंपनी की अमृतसर शाखा में कार्यरत हैं। वह अपने जुपिटर स्कूटर (PBX 7009) पर सवार होकर गांव कैरों में एक आधिकारिक मीटिंग खत्म करने के बाद वापस अमृतसर लौट रहे थे। जब वह सरहाली खुर्द ईंट-भट्ठे के पास पहुंचे, तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन अज्ञात नकाबपोश युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया। दरांती दिखाकर मोबाइल छीनने का प्रयास, स्कूटर लेकर फरार पीड़ित शुभम के अनुसार, लुटेरों ने अचानक दरांती निकालकर उन्हें डराया-धमकाया और उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए शुभम वहां से किसी तरह भाग निकले, लेकिन लुटेरे उनका स्कूटर लेकर मौके से फरार हो गए। शुभम ने बताया कि छीने गए स्कूटर में उनका एक महत्वपूर्ण बैग रखा हुआ था। बैग में एक लैपटॉप, उनका पर्स, कंपनी व व्यक्तिगत जरूरी दस्तावेज और ₹5,200 की नकदी मौजूद थी। पुलिस ने दर्ज किया केस, सीसीटीवी खंगालने में जुटी टीम मामले की जांच कर रहे एएसआई (ASI) कुलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयानों और प्राथमिक जांच के आधार पर तीनों अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है जो आसपास के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि लुटेरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
Source link
तरनतारन में दरांती दिखाकर स्कूटर व नकदी छीना:बाइकसवार तीन नकाबपोश ने की वारदात, लैपटॉप भी छीन ले गए लुटेरे
