Headlines

दुर्गा पूजा 2026: मूर्ति विसर्जन के लिए बनेंगे आर्टिफिशियल तालाब:पटना के हर वार्ड में 10 सफाईकर्मी तैनात, लॉ कॉलेज घाट पर 150 फीट लंबा विसर्जन क्षेत्र बनेगा




दुर्गा पूजा को देखते हुए पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए विभिन्न गंगा घाटों पर आर्टिफिशियल तालाब बनाए जाएंगे। वहीं, दुर्गा पूजा से छठ महापर्व के समापन तक शहर के प्रत्येक वार्ड में 10-10 अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पांच अंचलों में विसर्जन की व्यवस्था की जाएगी, घाटों पर बैरिकेडिंग होगी। मीनार घाट पर 6 फीट गहरा बनेगा अस्थायी विसर्जन तालाब नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में काम को पूरा करने का निर्देश दिया है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पटन नगर निगम विभिन्न घाटों पर अस्थायी तालाब बनाने और विसर्जन स्थलों को सुरक्षित करने की तैयारी कर रहा है। जहां पहले से प्राकृतिक तालाब उपलब्ध हैं, वहां उनकी सफाई और मरम्मत कराई जाएगी। सभी निर्धारित स्थलों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाएगी। पाटलिपुत्र अंचल के पाटीपुल घाट पर प्राकृतिक तालाब की सफाई और मरम्मत कराई जाएगी। तालाब के चारों ओर बालू भरी बोरियों से घेराबंदी कर स्वच्छ पानी भरा जाएगा। वहीं, मीनार घाट पर लगभग छह फीट गहरा अस्थायी विसर्जन तालाब बनाया जाएगा। लॉ कॉलेज घाट पर 150 फीट लंबा विसर्जन क्षेत्र बांकीपुर अंचल के लॉ कॉलेज घाट पर गंगा तट के पास करीब 150 फीट लंबा और 50 फीट चौड़ा विसर्जन क्षेत्र विकसित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित रखने के लिए बालू भरी बोरियों और वायर मेश से घेराबंदी की जाएगी। पटना सिटी अंचल के कंगन घाट, किला घाट और दमराही घाट पर तीन अस्थायी विसर्जन तालाब बनाए जाएंगे। प्रत्येक तालाब की गहराई करीब चार से पांच फीट होगी। वहीं, अजीमाबाद अंचल के भद्र घाट और गाय घाट पर विसर्जन क्षेत्र को तीन तरफ से घेरकर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। विसर्जन के बाद सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाबों से मूर्तियों के अवशेष और पूजन सामग्री निकालने के लिए अतिरिक्त मानवबल लगाया जाएगा। जरूरत के अनुसार गोताखोरों की मदद भी ली जाएगी। घाटों पर बढ़ने वाले दबाव को देखते हुए पाटलिपुत्र अंचल में 30 और अजीमाबाद अंचल में 140 अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की जाएगी। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया है। जिन घाटों से पानी उतर चुका है, वहां तत्काल डीप क्लीनिंग कराई जाएगी। विसर्जन स्थलों पर निर्माण, बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्थाओं के लिए एजेंसियों के चयन की निविदा प्रक्रिया भी जारी है। दुर्गा पूजा से छठ तक हर वार्ड में 10 अतिरिक्त सफाईकर्मी त्योहारों के दौरान शहर में बढ़ने वाली साफ-सफाई की जरूरत को देखते हुए प्रत्येक वार्ड में 10 अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की स्वीकृति दी गई है। यह व्यवस्था दुर्गा पूजा से छठ महापर्व के समापन तक लागू रहेगी। अतिरिक्त कर्मियों के जरिए प्रमुख सड़कों, पूजा पंडालों के आसपास और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित सफाई कराई जाएगी। अधिकारियों को कचरे का समय पर उठाव सुनिश्चित करने और सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि त्योहारों के दौरान शहर में स्वच्छता बनी रहे। छठ घाटों पर रोशनी और क्षतिग्रस्त संरचनाओं की होगी मरम्मत बैठक में छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने संबंधित कार्यों की निविदा प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मैनहोल, स्लैब और कैचपिट को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर उनकी मरम्मत कराई जाएगी। नगर निगम ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए त्योहारों के दौरान सुरक्षित आवागमन, पर्याप्त रोशनी और स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *