Headlines

दिल्ली में ट्रैफिक जाम के कारण कोटा-मंडल की 12-ट्रेनें रद्द:सोगरिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस और कोटा-निजामुद्दीन जनशताब्दी भी निरस्त, दो गाड़ियों का समय बदला




नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास 10 अक्टूबर को संभावित गंभीर सड़क यातायात जाम के चलते रेल प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल से संबंधित अब कुल 12 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को 5 घंटे देरी से चलाने का निर्णय लिया गया है। पहले 7 ट्रेनों को निरस्त करने की सूचना जारी की गई थी। अब 5 अन्य ट्रेनों को भी निरस्त किया गया है। इस फैसले का असर कोटा, सोगरिया, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, इंदौर, उदयपुर और मुंबई सहित विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। निरस्त ट्रेनों में सोगरिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस, कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस और मेवाड़ एक्सप्रेस भी शामिल हैं। सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर जान लें। इसके लिए नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 की मदद ली जा सकती है। नई घोषित 5 ट्रेनें भी निरस्त गाड़ी संख्या 12060 हजरत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से रवाना नहीं होगी। गाड़ी संख्या 20451 सोगरिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को सोगरिया स्टेशन से निरस्त रहेगी। इससे सोगरिया से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। गाड़ी संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल: 10 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से रवाना नहीं होगी। रेलवे के अनुसार, रेक उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रेन निरस्त की गई है। गाड़ी संख्या 12416 नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को नई दिल्ली से रवाना नहीं होगी। इस ट्रेन को भी रेक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त किया गया है। गाड़ी संख्या 12248 हजरत निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से रवाना नहीं होगी। रेलवे ने इसे भी रेक की अनुपलब्धता के कारण निरस्त किया है। पहले घोषित 7 ट्रेनें भी नहीं चलेंगी गाड़ी संख्या 20155 डॉ. अंबेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को डॉ. अंबेडकर नगर से निरस्त रही। गाड़ी संख्या 09309 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल: 9 अक्टूबर को इंदौर से निरस्त रही। गाड़ी संख्या 12415 इंदौर-नई दिल्ली एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को इंदौर से रवाना नहीं हुई। गाड़ी संख्या 12247 बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस से निरस्त रही। यह ट्रेन सामान्य तौर पर 10 अक्टूबर को कोटा पहुंचती है। गाड़ी संख्या 12964 उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस: 9 अक्टूबर को उदयपुर सिटी से निरस्त रही। यह ट्रेन सामान्य तौर पर 10 अक्टूबर को कोटा पहुंचती है। गाड़ी संख्या 12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को हजरत निजामुद्दीन से निरस्त रहेगी। यह ट्रेन सामान्य तौर पर 11 अक्टूबर को कोटा पहुंचती है। रेलवे के अनुसार, रेक उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे निरस्त किया गया है। गाड़ी संख्या 12059 कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को कोटा स्टेशन से रवाना नहीं होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *