Headlines

Kharora-Raipur Road Accident: Car-Tractor Collision Kills Two


रायपुर के खरोरा इलाके में देर रात कार और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पुलिसकर्मी समेत 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर भाग निकला। घ

.

वहीं, बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग सिर के बल सड़क पर गिर गया। घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्कूटी सवार दोनों लोग मौके से भाग गए। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

देखिए खरोरा की तस्वीरें-

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है।

ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है।

केस- 1 खरोरा में कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत

पहली घटना रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, कार में पुलिसकर्मी कमलेश वर्मा, रूपेश निषाद और गोपी सवार थे। तीनों तर्रा गांव के रहने वाले थे और खरोरा से रायपुर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान बंगोली गांव के पास उनकी कार ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार कमलेश वर्मा और रूपेश निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और कार में फंसा रहा।

हादसे में घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हादसे में घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अस्पताल में घायल का इलाज जारी

मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। उसे लक्ष्मीनारायण अस्पताल, दौंदेकला में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

सिलतरा थाने में पदस्थ था पुलिसकर्मी

खरोरा थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला पुलिसकर्मी सिलतरा थाने में पदस्थ था। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

देखिए बिलाससपु की तस्वीरें-

टक्कर लगने से बुजुर्ग घसीटते हुए सिर के बल सड़क पर गिर गया।

टक्कर लगने से बुजुर्ग घसीटते हुए सिर के बल सड़क पर गिर गया।

हादसे के बाद स्कूटी सवार युवक मौके से भाग निकले।

हादसे के बाद स्कूटी सवार युवक मौके से भाग निकले।

हादसे में घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

केस- 2 बिलासपुर में स्कूटी सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर

दूसरी घटना बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र की है। दरअसल, नूतन चौक स्थित अटल आवास में रहने वाला धांधू कुर्मी (65) शुक्रवार दोपहर करीब पौने 2 बजे ऑटो से नूतन चौक पहुंचा था। ऑटो से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रहा था।

इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग घसीटते हुए सिर के बल सड़क पर गिर गया। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया।

इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने घायल बुजुर्ग को तत्काल सिम्स पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बुजुर्ग के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। आज (शनिवार) उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

हादसे के बाद भाग निकले स्कूटी सवार

हादसे के बाद स्कूटी सवार युवक घायल बुजुर्ग को सड़क पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन स्कूटी की पहचान नहीं हो पाई है।

टीआई प्रदीप आर्या ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर स्कूटी और उस पर सवार युवकों की तलाश की जा रही है।

…………………

हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत, VIDEO: जगदलपुर में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई; पार्टी से लौट रहे थे, 2 घायल

जगदलपुर में सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है।

जगदलपुर में सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है।

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोमवार देर रात सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 2 युवक घायल हैं। हादसा तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के चलते हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *