Headlines

करनाल में अज्ञात वाहन ने दो महिलाओं को कुचला:मंडी से घर लौट रही थीं,शेखपुरा पुलिया के पास हुआ हादसा, दोनों महिलाएं रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे हुई थीं




करनाल में शेखपुरा पुलिया के पास सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं करनाल की अनाज मंडी में काम करती थीं और बीती शाम काम खत्म करके घर लौट रही थीं। गांव के पास ही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे हुई थीं महिलाएं
मृतकों की पहचान शेखपुरा पुलिया निवासी प्रीतों देवी और सत्तों देवी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 60 से 62 साल के बीच बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, दोनों महिलाएं करनाल की अनाज मंडी में काम करती थीं। बीती शाम करीब 8 बजे वे रिक्शा में सवार होकर घर लौट रही थीं। शेखपुरा पुलिया के पास पहुंचने पर दोनों रिक्शा से उतरीं और सड़क किनारे हुईं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर परिजन भी वहां पहुंचे। परिजनों के अनुसार, जब वे मौके पर पहुंचे तो दोनों महिलाएं खून से लथपथ पड़ी थीं। वे दोनों को अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए करनाल के मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। सीसीटीवी कैमरों से वाहन की पहचान करेगी पुलिस
परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद कार चालक का पता नहीं चल पाया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच से वाहन और चालक की पहचान हो सकती है। उन्होंने पुलिस से आरोपी चालक को जल्द पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *