Headlines

सतना में स्वामित्व योजना की पहली रजिस्ट्री:MP में जिला 9वें स्थान पर; विरोध के बीच तीन पटवारी निलंबित हो चुके




सतना में स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि की पहली रजिस्ट्री शुक्रवार को हुई। रघुराजनगर तहसील के ग्राम भाद के राघवेंद्र सिंह को यह रजिस्ट्री सौंपी गई। संभागायुक्त शैलेंद्र सिंह ने उन्हें सरकार के खर्च पर तैयार यह रजिस्ट्री दी।
इसके साथ ही सतना रजिस्ट्री के मामले में प्रदेश में नौवें स्थान पर पहुंच गया। शुक्रवार को रघुराजनगर तहसील में कुल तीन और नागौद तहसील में एक रजिस्ट्री की गई। रघुराजनगर में दूसरी रजिस्ट्री ग्राम पंचायत बाबूपुर, सोहावल के केठानी प्रजापति को मिली।
स्वामित्व योजना में निष्पादक के तौर पर नाम दर्ज कराने को लेकर पटवारियों का विरोध जारी था। हालांकि, कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष और रघुराजनगर तहसीलदार सौरभ मिश्रा ने जनहित का हवाला देते हुए विरोध खत्म करने की घोषणा की।
दूसरी ओर, योजना का काम शुरू नहीं करने पर रामपुर बाघेलान तहसील के तीन पटवारियों को अपर कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। दो अन्य पटवारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस भी मिला है। जिले में अब तक 56 पटवारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *