![]()
डूंगरपुर में खाली भूखंडों में गंदगी मिलने पर नगरपरिषद कार्रवाई करेगी और उन्हें सीज कर सकती है। भूखंड मालिक को पहले 7 दिन का नोटिस दिया जाएगा।
नोटिस के बाद भी सफाई नहीं होने पर परिषद खुद सफाई कराएगी। इसका खर्च और जुर्माना मालिक से वसूला जाएगा। राशि जमा नहीं करने पर जुर्माना दोगुना कर भूखंड सीज होगा। सभापति सुशीला गुप्ता ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। राजस्व निरीक्षक हितेश रोत के नेतृत्व में एक टीम बनी है, जो निरीक्षण, नोटिस और जुर्माना वसूलने का काम करेगी।
आयुक्त ललित सिंह देथा ने बताया कि कुछ भूखंडों की सफाई के बाद बोर्ड लगे हैं, पर मालिक जुर्माना जमा नहीं कर रहे। ऐसे में अब भूखंड सीज किए जाएंगे।
Source link
डूंगरपुर में खाली भूखंड में गंदगी मिली तो होगा सीज:7 दिन का दिया जाएगा नोटिस, मालिक से वसूला जाएगा सफाई खर्च और जुर्माना
