Headlines

नूंह में कांग्रेस के कई नेता हाउस अरेस्ट:जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से पहले कार्रवाई, घरों के बाहर लगाया पुलिस का पहरा




दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर नूंह जिले में कई कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी सहीदा खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुबीन खान तेड़िया और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के जिला अध्यक्ष कैफ गोरवाल को नजरबंद कर लिया गया। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, पुलिस ने उन्हें घरों से बाहर निकलने और कहीं आने-जाने से रोक दिया। चौधरी सहीदा खान ने बताया कि उनके नूंह स्थित आवास पर 15 से 20 पुलिसकर्मी तैनात किए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कार्रवाई का कारण पूछा तो कथित तौर पर जवाब मिला कि उन्हें जो आदेश मिले हैं, वे उनका पालन कर रहे हैं। यहां देखें फोटो… भाजपा सरकार पर साधा निशाना युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुबीन खान तेड़िया ने हाउस अरेस्ट किए जाने पर नाराजगी जताते हुए भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की कार्रवाई से युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। मुबीन ने कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं और उनका संघर्ष जारी रहेगा। NSUI जिला अध्यक्ष कैफ गोरवाल को भी घर पर रोके जाने की जानकारी सामने आई है। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना राजनीतिक अधिकारों का हिस्सा है। CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले नूंह में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला अब राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जोड़ रही है, जबकि पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही कार्रवाई के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *