Headlines

सोनीपत में कांग्रेस और NSUI का कुनबा बढ़ा:यूनिवर्सिटी के 12 युवाओं ने ली सदस्यता; जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने पटका पहनाकर किया स्वागत




सोनीपत में कांग्रेस और उसके छात्र संगठन एनएसयूआई से युवाओं के जुड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एसआरएम यूनिवर्सिटी के कई छात्रों ने कांग्रेस और एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नवागंतुक युवाओं का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी। इन युवाओं ने ग्रहण की सदस्यता एसआरएम यूनिवर्सिटी से जुड़े अंशुल धनखड़, आयुष दहिया, कुणाल राठी, लोकेश ढोंचक, तुषार अंतिल, हर्ष कादयान, रितेश दहिया, कृष त्यागी, आदित्य धीमान, लक्ष्य, गौरव धनखड़ और जतिन ने कांग्रेस व एनएसयूआई की सदस्यता ली। युवाओं ने कहा कि वे छात्र हितों, शिक्षा के अधिकार और युवाओं की आवाज उठाने के लिए काम करेंगे। युवाओं को मिलेगा पूरा मान-सम्मान: कमल दिवान कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं और छात्रों के हितों की आवाज उठाती रही है। पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवाओं को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि युवा टीम शिक्षण संस्थानों में छात्रों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। युवा शक्ति से मजबूत होगा संगठन एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी भारत नांदल, सोनीपत जिलाध्यक्ष नितिन तुषीर और नेत्री पायल मलिक ने कहा कि युवा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ रहे हैं। युवाओं की ऊर्जा और भागीदारी से सोनीपत में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता रमन चड्ढा, रोहित मलिक और कार्यालय प्रभारी जयवीर राठी सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *