![]()
राजनांदगांव के बर्फानी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी मंदिर में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि महोत्सव शुरू होगा। नौ दिनों तक मंदिर में पूजा-पाठ, हवन और मनोकामना ज्योति कलश जलाने के कार्यक्रम होंगे। नवरात्रि को लेकर मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, मां शीतला शक्तिपीठ मंदिर में भी ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे। दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मां पाताल भैरवी मंदिर में नौ दिन होंगे विशेष कार्यक्रम संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा ‘गन्नू’ ने बताया कि 11 अक्टूबर को गौरी-गणेश पूजन, नवग्रह स्थापना और गुरु पूजन के बाद मनोकामना ज्योति कलश जलाए जाएंगे। इसके बाद नौ दिनों तक मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना होगी। 15 अक्टूबर को मां पाताल भैरवी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। वहीं, 18 अक्टूबर को महाअष्टमी के अवसर पर शाम 6 बजे महाहवन होगा। 19 अक्टूबर को महानवमी पर कन्या भोजन, महाआरती और ज्योति कलश विसर्जन किया जाएगा। देश-विदेश से भी ज्योति कलश स्थापित कराते हैं भक्त मां पाताल भैरवी मंदिर में देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ मलेशिया, थाईलैंड और जर्मनी में रहने वाले भक्तों की भी आस्था है। विदेश में रहने वाले कुछ श्रद्धालु अपने परिजनों के माध्यम से मंदिर में ज्योति कलश स्थापित करवाते हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन की व्यवस्था की गई है। पुजारी गोविंद दास महाराज के मुताबिक, भक्त दिन-रात किसी भी समय माता के दर्शन कर सकेंगे। बर्फानी आश्रम में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था के साथ निःशुल्क भंडारे में प्रसाद भी दिया जाएगा। 27 साल से शरद पूर्णिमा पर बांटी जा रही जड़ी-बूटी वाली खीर बर्फानी आश्रम की संस्था पिछले 27 साल से शरद पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस साल 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्वास, दमा और अस्थमा से पीड़ित लोगों को जड़ी-बूटी से बनी खीर निःशुल्क बांटी जाएगी। मां शीतला मंदिर में भी जलेंगे ज्योति कलश राजनांदगांव के मां शीतला शक्तिपीठ मंदिर में भी नवरात्रि की तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर के पुजारी राजकुमार दुबे ने बताया कि यहां तेल के 2,100 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक कलश के लिए 1,100 रुपए निर्धारित किए गए हैं। वहीं, घी के 200 ज्योति कलश स्थापित किए जाएंगे, जिनके लिए 1,800 रुपए देने होंगे। नवरात्रि के दौरान मां शीतला का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद कलश स्थापना, रोजाना पूजा-अर्चना, आरती और भोग का कार्यक्रम होगा। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर माता के दरबार में पहुंचेंगे। मां शीतला भवानी को राजनांदगांव की समृद्धि की देवी माना जाता है। सुरक्षा और यातायात के भी इंतजाम नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों में सुरक्षा और भीड़ संभालने के इंतजाम किए जा रहे हैं। बर्फानी आश्रम राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है, इसलिए यहां बस और निजी वाहनों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी करीब 3 किलोमीटर है। संस्था के अध्यक्ष राजेश मारू, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, कोषाध्यक्ष नीलम जैन और समिति के अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं से नवरात्रि के दौरान मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन करने की अपील की है।
Source link
राजनांदगांव में शारदीय नवरात्रि महोत्सव 11 अक्टूबर से शुरू:बर्फानी आश्रम और शीतला माता मंदिर में कलश स्थापना की तैयारियां पूरी,हजारों ज्योति कलश होंगे प्रज्वलित
