Headlines

मैरिज होम में फंदे पर लटका मिला संचालक का शव:पिता तलाशते हुए पहुंचे तो पंखे से लटका मिला बेटा, 5 साल का है बच्चा




मैनपुरी में शनिवार को मैरिज होम के कमरे में 34 साल के संचालक रोहित कुमार शाक्य का शव फंदे पर लटका मिला। पिता तलाशते हुए मैरिज होम पहुंचे तो बेटे को इस हालत में देखा। परिजन उसे तत्काल सीएचसी कुरावली लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया गया। मामला कुरावली थाना क्षेत्र के लखौरा गांव का है। डेढ़ घंटे तक घर नहीं लौटे तो तलाशने पहुंचे पिता रोहित पुत्र मुन्नालाल गांव में ही मैरिज होम का संचालन करते थे। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर स्थित मैरिज होम पहुंचे थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर करीब डेढ़ से दो घंटे बाद उनके पिता मुन्नालाल तलाशते हुए वहां पहुंचे। अंदर बने एक कमरे में रोहित पंखे से फंदे पर लटके मिले। पिता की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजनों ने रोहित को नीचे उतारा और तत्काल सीएचसी कुरावली लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गृह क्लेश की आशंका, वजह स्पष्ट नहीं जानकारी के मुताबिक, रोहित शराब पीने के आदी थे। घटना के पीछे गृह क्लेश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रोहित की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। पत्नी समीक्षा का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। उनका पांच साल का एक बेटा है। पुलिस कर रही मामले की जांच इंस्पेक्टर ललित भाटी ने बताया कि युवक के फंदे पर लटकने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन उसे अस्पताल ले जा चुके थे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *