Headlines

चंडीगढ़ से कार लूटने वाले 4 बदमाश मुठभेड़ में दबोचे:पैर में गोली लगने से दो घायल, पलवल के अस्पताल में भर्ती, गाड़ी और हथियार बरामद




पलवल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चंडीगढ़ से कार लूटने वाले चार बदमाशों को दबोचा। फॉयरिंग में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई कार और हथियार बरामद हुए हैं। डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया, सीआईए टीम अल्हापुर मोड़ पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ क्राइम सेल से सूचना मिली कि बदमाशों ने गन प्वाइंट पर सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार लूटी और नंबर प्लेट हटाकर गदपुरी में घुसे। पृथला-छपरौला रोड पर बिना नंबर प्लेट की कार दिखी। रास्ता रोकने पर बदमाश झाड़ियों की तरफ भागे और पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दो के पैर में गोली लगी, चारों पकड़े गए। घायल बदमाशों में बरनाला के लक्खी पर 6 केस और नेपाल मूल के रोशन आचार्य पर 9 केस दर्ज हैं। उनके साथी सनी पर 3 केस और खुशप्रीत सिंह पर 5 केस दर्ज है। इन पर पंजाब में एनडीपीएस, जानलेवा हमला और अवैध हथियार के मामले दर्ज हैं। आरोपियों से बरामदगी बदमाशों के कब्जे से एक देसी कट्टा 315 बोर, एक देसी पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस, 2 खाली खोल, लूटी गई स्विफ्ट कार, दोनों नंबर प्लेटें और 3 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। जिसके संबंध में गदपुरी थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सीआईए ने बदमाशों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है, ताकि नेटवर्क का खुलासा हो सके। एसपी ने दी बदमाशों को चेतावनी एसपी डॉ. दीप्ति गर्ग ने दो टूक शब्दों में कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि पलवल पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। जो भी असामाजिक तत्व या अपराधी हथियारों के बल पर कानून व्यवस्था को चुनौती देने का दुस्साहस करेंगे, उनके खिलाफ कानून के दायरे में कठोर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *