Headlines

अमृतसर में दो सगे भाइयों के घरों में चोरी:नकाबपोश चोर सोना-नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुए




अमृतसर के अजनाला स्थित गांव गुझापीर में नकाबपोश चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घरों से सोने के गहने और नकदी चोरी कर मौके से फरार हो गए। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए चुपचाप घर में दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिवार के सोते ही चोरों ने दिया वारदात को अंजाम जे घटना बीती देर रात की है। सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो घर का सामान बिखरा हुआ देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि घर से सोने के गहने और नकदी गायब है। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चोरी की वारदात में पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ नकाबपोश चोर घर में दाखिल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि चोर रात के समय घर में दाखिल हुए और परिवार के सोते रहने के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए और चोरी हुआ सोना व नकदी बरामद कर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। पुलिस ने शुरू की जांच, फुटेज खंगाल रही टीम वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *