Headlines

परमीश वर्मा फायरिंग केस-4 पुलिस अफसरों के गैर-जमानती वारंट:8 साल पुराने मामले में अदालत का फैसला; गैंगस्टर दिलप्रीत ने ली थी हमले की जिम्मेदारी




पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर मोहाली में साल 2018 हुई फायरिंग मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत द्वारा तय की गई तारीख के लिए गवाह गुरकीरत सिंह, एएसआई. सुखपाल सिंह, एएसआई. जसपाल सिंह, एसआई. मलकीत सिंह और एएसआई. सेवा सिंह के खिलाफ नए गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं। अदालत द्वारा गवाहों के बयान/सबूत दर्ज करवाने के लिए जारी की जा रही कार्रवाई का पालन सुनिश्चित करने के लिए डी.आई.जी. रोपड़ रेंज को पत्र भी भेजा गया है। सबूत पेश करने के कई मौके दिए मौजूदा केस में आरोप 18 जनवरी, 2024 को तय किए गए थे। सरकारी पक्ष ने अपने सबूत पूरे करने के लिए पहले भी कई मौके लिए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सरकारी पक्ष के इस लापरवाही भरे और गैर-गंभीर रवैये के कारण ही मौजूदा केस की सुनवाई में बेवजह देरी हुई है। अदालत ने केस की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आखिरी मौका दिया जा रहा है। इस केस में अभियोजन पक्ष (प्रॉसिक्यूशन) को तय तारीख पर अपनी सारी गवाही मुकम्मल करनी होगी। आरोपी आशीष द्वारा मुकदमे की सुनवाई जल्द पूरी करने के लिए एक अर्जी दाखिल की गई थी। अदालत ने दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा, सुखप्रीत सिंह बुड्ढा, आशीष और हरजिंदर सिंह को पेश करने के लिए 17 सितंबर के लिए पेशी वारंट जारी किए हैं। अब सारे मामले को क्रमवाइज जानिए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *