Headlines

Begusarai NH-31 CNG Tempo Fire Accident


बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर शनिवार की रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया। चकिया में एनटीपीसी रेलवे गुमटी के समीप उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब अचानक एक मालवाहक सीएनजी टेंपो में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट

.

इस घटना के कारण हाईवे और आसपास के इलाके में करीब एक घंटे तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। जानकारी के अनुसार मालवाहक सीएनजी टेंपो हाथीदह की ओर से आ रही थी। जैसे ही टेंपो एनटीपीसी के सामने स्थित चकिया रेलवे गुमटी के नजदीक पहुंची, तभी अचानक उसमें से आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति को भांपते ही ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला।

आग की ऊंची लपटें

आग की ऊंची लपटें

40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया

ड्राइवर के हटते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बीच सड़क पर ही टेंपो धू-धू कर जलने लगा। घटना के समय वहां से गुजर रहे बीहट नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने तुरंत आपातकालीन सेवा डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

इसके साथ ही एनटीपीसी से दो दमकल गाड़ी बुलाया गया। अग्निशमन टीम और पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद करीब 40 मिनट की कड़ी कोशिशों से आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक मालवाहक टेंपो पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। हादसे और आग बुझाने की कार्रवाई के दौरान फोरलेन की दोनों लेन पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

आग बुझाती फायर बिग्रेड टीम

आग बुझाती फायर बिग्रेड टीम

ड्राइवर का पता लगाने में जुटी पुलिस

जिससे करीब एक घंटे के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। पुलिस प्रशासन ने आग पर काबू पाने के बाद यातायात को सामान्य कराया। टेंपो कहां की थी, ड्राइवर या मालिक कौन था, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन शार्ट सर्किट या सीएनजी रिसाव की आशंका जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *