Headlines

फरीदकोट में लूट से पहले पुलिस ने दबोचा गिरोह:महिला समेत 6 गिरफ्तार, सुनार को लूटने की थी साजिश,पिस्टल-तेजधार हथियार व 3 बाइक बरामद




फरीदकोट जिले की पुलिस चौकी गोलेवाला (थाना सदर) ने मुस्तैदी दिखाते हुए लूटपाट की एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने सुनसान स्थान पर बैठकर डकैती की योजना बना रहे एक अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, धारदार हथियार (कृपाण व कापा) और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। चौकी गोलेवाला के इंचार्ज एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव नथलवाला के पास एक सुनसान जगह पर एक महिला और कुछ युवक एकत्र होकर हथियारबंद डकैती की साजिश रच रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की और मौके से ही सभी छह आरोपियों को हथियार समेत धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में तरनतारन, कपूरथला और फरीदकोट के निवासी शामिल हैं। करणवीर सिंह (निवासी तरनतारन), गगनदीप सिंह (निवासी तरनतारन), जगजीत सिंह (निवासी तरनतारन), लाडी सिंह (निवासी तरनतारन), हरनेक सिंह (निवासी कपूरथला), गीता रानी (निवासी गांव घुगिआना, फरीदकोट) के रूप में हुई।
गांव की महिला ने सुनार को लूटने के लिए बुलाया था गिरोह मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गांव घुगिआना की रहने वाली महिला गीता रानी ने ही अपने गांव के एक सुनार (ज्वैलर) को लूटने की नीयत से बाहरी जिलों से इन पांचों आरोपियों को बुलाया था। पुलिस की समय पर हुई इस कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह ने इलाके में पहले किन-किन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *