Headlines

झालावाड़ में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत:रात में सोने जाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा




झालावाड़ में छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार देर रात शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के झिरनिया इलाके में हुई। व्यक्ति रात में छत पर सोने जा रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान झिरनिया निवासी बलराम (41) पुत्र बद्रीलाल भील के रूप में हुई है। बलराम खेत पर काम करने के बाद रात को अपने घर की छत पर सोने जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत एसआरजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। रात करीब 11:30 बजे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बलराम को मृत घोषित कर दिया। शव को झालावाड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शुक्रवार सुबह परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और फिर परिजनों को सौंप दिया। मृतक मजदूरी का कार्य भी करता था। एसआरजी अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि परिजनों ने छत से गिरने की जानकारी दी है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *