- Hindi News
- Lifestyle
- AI Obscene Video Scam; Karnataka Morphed Photo Sextortion Fraud Explained | Cyber Crime
43 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल
- कॉपी लिंक

सोचिए, एक दिन आपके फोन पर आपकी ही अश्लील तस्वीर या वीडियो आ जाए, जिसे आपने कभी बनाया ही नहीं। AI के यूज से ऐसा संभव है। साइबर ठग लोगों की तस्वीरें उठाकर फर्जी अश्लील कंटेंट तैयार कर रहे हैं और फिर बदनामी का डर दिखाकर ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं।
पिछले दिनों कर्नाटक के मंगलुरु से ऐसा ही एक मामला सामने आया। यहां स्कैमर्स ने AI की मदद से 19 साल के एक युवक की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसकी अश्लील फोटो बनाई। फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 5.24 लाख रुपए ठग लिए। ऐसी तस्वीरों को मॉर्फ्ड फोटो कहते हैं।
इसलिए आज ‘साइबर लिटरेसी’ में ‘मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो स्कैम’ के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-
- अगर कोई मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे तो क्या करें?
- सोशल मीडिया से मॉर्फ्ड अश्लील फोटो-वीडियो कैसे हटवा सकते हैं?
एक्सपर्ट– राहुल मिश्रा, साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर, उत्तर प्रदेश पुलिस
सवाल- मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो का क्या मतलब है?
जवाब- मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो वह फर्जी तस्वीर या वीडियो होता है, जिसे किसी व्यक्ति की असली फोटो या वीडियो में छेड़छाड़ करके बनाया जाता है। यह देखने में असली लगता है, लेकिन सच नहीं होता। इसमें-
- किसी का चेहरा बदला जा सकता है।
- आपत्तिजनक कंटेंट जोड़ा जा सकता है
- ऐसा दिखाया जा सकता है, जो वास्तव में हुआ ही नहीं हो।
सवाल- मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो कैसे बनाए जाते हैं?
जवाब- मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो बनाने के लिए कई तरह की एडिटिंग और AI टेक्नीक का यूज किया जाता है। इनमें ये प्रमुख तरीके हैं-
फोटो एडिटिंग: किसी फोटो में चेहरा, शरीर, बैकग्राउंड या अन्य हिस्सों को बदल दिया जाता है।
फेस स्वैप: एक व्यक्ति का चेहरा दूसरे व्यक्ति की फोटो या वीडियो पर लगा दिया जाता है।
डीपफेक AI: AI की मदद से चेहरे के हाव-भाव, होंठों की गतिविधि और आवाज तक बदली जा सकती है।
AI इमेज/वीडियो जनरेशन: किसी फोटो या टेक्स्ट के आधार पर पूरी तरह नई फर्जी तस्वीर या वीडियो बनाई जा सकती है।
वीडियो मैनिपुलेशन: असली वीडियो में बदलाव करके ऐसा दिखाया जा सकता है, जो वास्तव में हुआ ही नहीं हो।
सवाल- ठग मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो के सहारे किस तरह के फ्रॉड कर सकते हैं?
जवाब- ठग मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो से कई तरह की ठगी को अंजाम दे सकते हैं। इसे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- क्या लोगों की अपनी गलतियों की वजह से भी उनके मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो बनने की संभावना होती है?
जवाब- हां, कई बार जाने-अनजाने में की गई कुछ ऑनलाइन एक्टिविटीज जोखिम बढ़ा सकती हैं, जैसेकि-
- सोशल मीडिया प्रोफाइल को पब्लिक रखना।
- अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना।
- बड़ी संख्या में फोटो और वीडियो शेयर करना।
- अनजान एप्स या वेबसाइट्स पर तस्वीरें अपलोड करना।
- संदिग्ध AI फोटो/वीडियो टूल्स का इस्तेमाल करना।
- निजी फोटो-वीडियो असुरक्षित प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करना।
- अनजान एप्स को फोटो-गैलरी की परमिशन देना।
सवाल- अगर कोई मॉर्फ्ड फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी दे तो क्या करें?
जवाब- ऐसी स्थिति में धैर्य से काम लें। ब्लैकमेलर के दबाव में आकर पैसे न दें। तत्काल कुछ कदम उठाएं-

सवाल- अश्लील मॉर्फ्ड फोटो/वीडियो की शिकायत कहां और कैसे करें?
जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-
- सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उस पोस्ट, प्रोफाइल या अकाउंट को सीधे रिपोर्ट करें।
- साथ ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें।
- जरूरत पड़ने पर नजदीकी साइबर पुलिस स्टेशन में भी शिकायत करें।
सवाल- शिकायत करने के लिए आपके पास कौन-से सबूत होने चाहिए?
जवाब- अश्लील मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो की शिकायत करते समय ये डिजिटल सबूत साथ रखें-
- मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो का स्क्रीनशॉट।
- ठग के चैट और धमकी वाले मैसेज।
- ठग का मोबाइल नंबर, यूजरनेम या प्रोफाइल लिंक।
- ईमेल या अन्य माध्यम से बात हुई हो तो उसका रिकॉर्ड।
- फोटो/वीडियो की पोस्ट या प्रोफाइल का URL।
- पैसे भेजे हों तो UPI/बैंक ट्रांजैक्शन की डिटेल और स्क्रीनशॉट।

सवाल- मॉर्फ्ड फोटो/वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले या उसे पोस्ट करने वाले व्यक्ति पर क्या कानूनी कार्रवाई हो सकती है?
जवाब- मामले के आधार पर ‘IT Act’ की अलग-अलग धाराओं और अन्य कानूनों के तहत कार्रवाई हो सकती है। उदाहरण के लिए-
- अश्लील कंटेंट ऑनलाइन पोस्ट या शेयर करने पर ‘IT Act’ की ‘धारा 67’ के तहत 3 साल तक की जेल और 5 लाख रुपए तक जुर्माना हो सकता है।
- अश्लील कंटेंट के मामले में ‘धारा 67A’ के तहत 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपए तक जुर्माना हो सकता है।
- दोबारा ऐसा करने पर सजा बढ़ सकती है।
सवाल- अगर कोई आपकी अश्लील मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दे तो उसे हटवाने के लिए क्या करें?
जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-
- सबसे पहले पोस्ट, फोटो-वीडियो का स्क्रीनशॉट और लिंक सेव करें।
- इसके बाद संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट, अकाउंट या प्रोफाइल को रिपोर्ट करें।
- साथ ही नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
- अगर पीड़ित की उम्र 18 साल से ज्यादा है तो सोशल मीडिया से मॉर्फ्ड अश्लील कंटेंट हटवाने के लिए StopNCII.org की मदद ले सकते हैं।
- ‘स्टॉप’ यानी रोकना और NCII (नॉन-कंसेंसुअल इंटीमेट इमेज) यानी बिना सहमति शेयर की गई प्राइवेट फोटो-वीडियो।
- यह एक फ्री ऑनलाइन टूल है, जो फोटो-वीडियो का डिजिटल फिंगरप्रिंट (Hash) बनाता है।
- इसके जरिए फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे नेटवर्क से जुड़े प्लेटफॉर्म्स को ऐसे कंटेंट की पहचान करने और उसे हटाने में मदद मिलती है।
इसका सही तरीका ग्राफिक में देखिए-

सवाल- सोशल मीडिया पर रिपोर्ट करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-
- सही रिपोर्ट कैटेगरी चुनें।
- पोस्ट या वीडियो का लिंक और स्क्रीनशॉट सेव करें।
- आरोपी की प्रोफाइल/यूजरनेम नोट करें।
- कंटेंट को आगे शेयर या फॉरवर्ड न करें।
- रिपोर्ट की कंफर्मेशन या रिपोर्ट ID संभालकर रखें।
- रिपोर्ट के बाद आरोपी से बहस या बातचीत न करें।
सवाल- अगर कंटेंट हटाने के बाद ठग फिर से नई ID बनाकर फोटो/वीडियो पोस्ट करे तो क्या करें?
जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें-
- हर नई पोस्ट या ID को अलग से रिपोर्ट और ब्लॉक करें।
- नए अकाउंट के स्क्रीनशॉट, लिंक, यूजरनेम और मैसेज सुरक्षित रखें।
- पुराने केस की डिटेल के साथ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत करें।
- StopNCII का यूज कर रहे हों तो नए कंटेंट का हैश भी जोड़ें।
सवाल- अश्लील मॉर्फ्ड फोटो/वीडियो के खतरे से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें?
जवाब- अपनी फोटो-वीडियो के गलत इस्तेमाल का रिस्क कम करने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ सावधानियां बरतें। इसे ग्राफिक में देखिए-

सवाल- फोन और इंटरनेट का जिम्मेदारी से इस्तेमाल कैसे करें?
जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए-
- मजबूत पासवर्ड और 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें।
- फोन और एप्स को हमेशा अपडेट रखें।
- अनजान लिंक, फाइल या एप डाउनलोड न करें।
- एप्स को जरूरत के मुताबिक ही परमिशन दें।
- सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स चेक करते रहें।
- अनजान लोगों से ऑनलाइन बातचीत में सावधानी बरतें।
- निजी व बैंकिंग डिटेल्स किसी से शेयर न करें।
- फोटो-वीडियो और जानकारी सोच-समझकर शेयर करें।
****************
ग्राफिक्स- विपुल शर्मा
…………………
ये खबर भी पढ़ें
साइबर लिटरेसी- गूगल रिव्यू के नाम पर स्कैम: युवक के 7 लाख ठगे, घर बैठे कमाई के झांसे में न आएं, जानें स्कैम से कैसे बचें?

पिछले दिनों भोपाल के एक 29 साल के युवक के साथ ठगी की वारदात हुई। स्कैमर्स ने ‘गूगल रिव्यू’ से कमाई के नाम पर उससे कई लाख ठग लिए। ठगों ने पहले टेलीग्राम पर संपर्क किया और गूगल रिव्यू देने के बदले पैसे कमाने का ऑफर दिया। ये खबर भी पढ़ें…
-
साइबर लिटरेसी- नवरात्रि में सक्रिय हुए ठग: गरबा पार्टनर के नाम पर स्कैम, सोशल मीडिया विज्ञापन के पीछे ठगी का जाल, जानें कैसे बचें
1:37
- कॉपी लिंक
शेयर
-
साइबर लिटरेसी- स्कॉलरशिप के नाम पर स्कैम: छात्र और पेरेंट्स सावधान! पहचानें सही और फर्जी ऑफर का फर्क, आवेदन से जुड़ी 17 सावधानियां
1:50
- कॉपी लिंक
शेयर
-
साइबर लिटरेसी- EPFO की एडवाइजरी: ठगों के निशाने पर PF अकाउंट, जानें कैसे रहें सेफ, PF से जुड़े फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक कैसे पहचानें
1:33
- कॉपी लिंक
शेयर
-
साइबर लिटरेसी- ‘वीडियो देखो, पैसा कमाओ’: इस एड से सावधान! स्कैमर अकाउंट खाली कर देंगे, एक्सपर्ट से समझें, फ्रॉड से कैसे बचें
- कॉपी लिंक
शेयर

