Headlines

मनाली में पहली हिमालयन मैराथन का आगाज:SP कुल्लू ने हरी झंडी दिखाई; 700 धावक दिखाएंगे दमखम; पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी




हिमाचल की पर्यटन नगरी मनाली में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हिमालयन मैराथन मनाली का आयोजन हो रहा है। होटलियर एसोसिएशन मनाली की ओर से आयोजित इस मैराथन में पर्यटन विभाग और स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग कर रहा है। एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर और जिला पर्यटन विकास अधिकारी डॉ रोहित शर्मा ने धावकों को हरी झंडी देकर इसका शुभारंभ किया । हिमालयन मैराथन मनाली को लेकर धावकों में काफी जोश देखने को मिला । मैराथन में महिला धावक और कई मैराथन की चैंपियन तेनजिन डोल्मा भी भाग ले रही हैं। होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली को साहसिक पर्यटन का हब बनाने के उद्देश्य से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मनाली की विभिन्न संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मैराथन में 42 किलोमीटर मनाली से गुलाबा , 21 किलोमीटर मनाली से कोठी , 10 किमी मनाली से पलचान की ओर और वापस मनाली पहुंचेगी। बच्चों के लिए अलग से मैराथन का आयोजन होगा, ताकि कम उम्र से ही बच्चों में खेल और फिटनेस के प्रति रुचि बढ़ाई जा सके और नशे के दूर रखा जा सके । रोशन ठाकुर ने बताया कि मैराथन में लगभग 700 धावक भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनाली प्राकृतिक सौंदर्य के साथ साहसिक पर्यटन के लिए भी देश-दुनिया में पहचान रखता है। इस आयोजन के माध्यम से मनाली को एडवेंचर स्पोर्ट्स और फिटनेस गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। होटलियर एसोसिएशन मनाली द्वारा मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का पंजीकरण निशुल्क किया गया है । विजेता प्रतिभागियों को इनाम के तौर पर लाखों के इनाम वितरित किए जाएंगे । इस अवसर पर धावकों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किया गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *