Headlines

अग्निवीरों की बिना परीक्षा ग्रुप सी में भर्ती होगी, ‘लाडो’ का अब 3 माह में वेरिफिकेशन



चंडीगढ़ | हरियाणा कैबिनेट की बैठक में प्रदेश सरकार ने पूर्व-अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में ग्रुप-सी पदों पर होने वाली सीधी भर्ती में लिखित व शारीरिक (पीएसटी/पीएमटी) परीक्षाओं से पूरी तरह छूट देने का निर्णय लिया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के एक-एक अग्निवीर को नौकरी दी जाएगी। लाडो लक्ष्मी योजना में आय सीमा 1.80 लाख रुपए तक करने को मंजूरी दी गई। यह 1 नवंबर से प्रभावी होगा। पात्र महिलाओं को बायोमेट्रिक/फेस वेरिफिकेशन अब हर माह के बजाय 3 माह में एक बार कराना होगा। सबसे पहले 2022-23 बैच को मौका पूर्व-अग्निवीरों को क्या-क्या छूट दी जाएगी? पूर्व-अग्निवीरों को किसी तरह की परीक्षा नहीं देनी होगी, हालांकि उनकी नियुक्ति के मापदंड क्या होंगे, अलग से नियम जारी होंगे। सरकारी नौकरियों में 20% आरक्षण तय है। किन विभागों में अग्निवीरों की सीधी भर्ती होगी? मुख्य रूप से 4 विभागों- फॉरेस्ट और वाइल्डलाइफ गार्ड, इंडियन रिजर्व बटालियन में कांस्टेबल, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में कांस्टेबल और फायर ऑपरेटर-कम-ड्राइवर की भर्ती होगी। इस छूट का लाभ कब से मिलेगा? साल 2022-23 में भर्ती हुए पहले बैच के 2,227 हरियाणवी अग्निवीरों का 4 साल का कार्यकाल पूरा होते ही इस नीति का सीधा लाभ मिलेगा। क्या ₹3 लाख तक की आय वाले परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा? सरकार सालाना ₹1.80 लाख से ₹3 लाख तक की आय सीमा वाले परिवारों को भी योजना में जोड़ने पर विचार कर रही है। इसके लिए कुछ शर्तें (जैसे बच्चों के बोर्ड में 80%+ अंक, निपुण भारत दक्षता आदि) लागू की जा सकती हैं, जिस पर जल्द फैसला होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *