Headlines

जालंधर में घर के बाहर से नई एक्टिवा चोरी:पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, बोलो- महज 1400 किलोमीटर चली




जालंधर के पॉश इलाके पंढरी मोहल्ले से दिन-दिहाड़े चोरों ने घर के बाहर खड़ी नई एक्टिवा उड़ा ली। पीड़ित के पास अब केवल गाड़ी की चाबी बची है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और पुलिस गश्त के दावों के बावजूद हुई इस चोरी ने स्थानीय निवासियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जालंधर के पंढरी मोहल्ले में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़ित दुविंदर सिंह मरवाहा ने बताया कि उन्होंने दोपहर में पेट्रोल भरवाने के बाद अपनी नई एक्टिवा घर के बाहर खड़ी की थी। यह गाड़ी महज 1400 किलोमीटर ही चली थी। जब वे शाम को गाड़ी अंदर खड़ी करने के लिए बाहर आए, तो वहां से एक्टिवा गायब थी। पीड़ित के हाथ में सिर्फ गाड़ी की चाबी ही रह गई। यह घटना शहर के बेहद पॉश और व्यस्त इलाके में हुई है, जहां दिन-रात लोगों की आवाजाही लगी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा रात में नाकेबंदी और गश्त के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद दिन-दिहाड़े चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस स्टेशन जाकर अपनी लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस अब आसपास के घरों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। इलाके के निवासियों का कहना है कि शहर में नशे की बढ़ती लत और आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद होने के कारण ऐसी वारदातें बढ़ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को जल्द से जल्द पकड़कर गाड़ी बरामद की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *