Headlines

14 केस वाले बदमाश को आबकारी टीम ने पकड़ा:फोन पर प्रतिबंधित रम की डिलीवरी करता था, फरवरी 2026 बैच का स्टॉक जब्त




सतना में आबकारी विभाग ने प्रतिबंधित बैच की ओल्ड मोंक रम की होम डिलीवरी करने वाले बदमाश सुधीर उर्फ शीबू जायसवाल (25) को गिरफ्तार किया है। उतैली निवासी सुधीर से दो बोतल प्रतिबंधित रम, बाइक समेत 78 हजार 170 रुपए का सामान जब्त हुआ। उस पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
सुधीर पर पहले से 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई प्रस्तावित है। आबकारी उपनिरीक्षक आशीष वाटिया ने बताया कि एफएसएसएआई ने ओल्ड मोंक रम की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था, फरवरी 2026 बैच की रम प्रतिबंधित थी।
आरोप है कि सुधीर ने मुनाफा कमाने के लिए ठेकेदार से मिलकर इस रम का स्टॉक किया। वह फोन पर ऑर्डर लेकर ग्राहकों को सप्लाई करता था।
मुखबिर की सूचना पर टीम ने 15 दिन पहले फोन पर ऑर्डर देकर एक पेटी रम खरीदी। सैंपल की पुष्टि के बाद शनिवार शाम टीम ने जाल बिछाकर सुधीर को बाइक से दो बोतल रम ले जाते पकड़ा। घर से अतिरिक्त स्टॉक नहीं मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *