![]()
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर कांग्रेस सरकार के सभी कथित घोटालों की चार्जशीट तैयार करेगी और निष्पक्ष जांच कराएगी। जम्वाल ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में मौजूदा कांग्रेस सरकार झूठ, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा से लेकर सड़कों तक सरकार को जनविरोधी फैसलों, नियमों के उल्लंघन और बढ़ते भ्रष्टाचार को लेकर लगातार आगाह किया, लेकिन कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान नियमों में किए बदलाव उन्होंने पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान नियमों में रातों-रात बदलाव करने का आरोप लगाया। जमवाल के अनुसार, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की भावना पर आघात है तथा सत्ता के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं से रोजगार के नाम पर केवल झूठे वादे किए गए। चार्जशीट तैयार करने के लिए समिति का गठन भाजपा ने प्रदेश सरकार के कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और जनविरोधी फैसलों को जनता के सामने लाने के लिए एक चार्जशीट तैयार करने हेतु समिति का गठन किया है। इसके लिए प्रदेशभर से दस्तावेज और तथ्य एकत्र किए जा रहे हैं। जम्वाल ने दोहराया कि भविष्य में भाजपा सरकार बनने पर हर मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के बयानों पर किया कटाक्ष 2027 के चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री के बयानों पर कटाक्ष करते हुए जमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की समस्याओं का समाधान करने के बजाय भविष्यवाणी करने में व्यस्त हैं। उन्होंने दावा किया कि नगर निगम चुनावों में मंडी, धर्मशाला और सोलन में भाजपा की जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है।
Source link
हिमाचल भाजपा ने कांग्रेस को घोटालों के मुद्दे पर घेरा:जम्वाल बोले-सरकार के घोटालों की बनेगी चार्जशीट; सत्ता में आते ही होगी जांच
