Headlines

बुरहानपुर में शुरू हुआ 15 दिवसीय बालाजी महाराज रथ उत्सव:हर रात नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान, दशहरे पर निकलेगी बड़े रथ की यात्रा




बुरहानपुर में प्रसिद्ध बड़े बालाजी महाराज का 15 दिवसीय रथ यात्रा महोत्सव रविवार, 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। चांदनी चौक स्थित मंदिर से हर रात 8 बजे बालाजी महाराज की रथ यात्रा निकाली जाएगी। पहले 10 दिन भगवान छोटे रथ पर नगर भ्रमण करेंगे। इसके बाद 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर विशेष बड़े रथ की यात्रा निकलेगी। मंदिर के मुख्य पुजारी मोहन बालाजी वाले ने बताया कि रथ यात्रा के बाद ताप्ती नदी के सतियारा घाट पर तीन दिन का मेला लगेगा। महोत्सव का समापन 25 अक्टूबर को चांदनी चौक स्थित मंदिर परिसर में होगा। 20 अक्टूबर को निकलेगी बड़े रथ की यात्रा रथ यात्रा महोत्सव के दौरान हर दिन अलग-अलग मार्गों से नगर भ्रमण होगा। 11 अक्टूबर को यात्रा मंदिर से गांधी चौक और फव्वारा चौक होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। 13 से 19 अक्टूबर तक भी शहर के अलग-अलग इलाकों से रथ यात्रा निकाली जाएगी। 20 अक्टूबर को दशहरा विशेष पर शाम 6 बजे बड़े रथ में बालाजी महाराज की यात्रा निकलेगी। यह यात्रा मंदिर से गांधी चौक और शनि मंदिर होते हुए शमी पूजन के बाद वापस लौटेगी। 22 अक्टूबर से सतियारा घाट पहुंचेगी यात्रा 22 अक्टूबर को शाम 6 बजे रथ यात्रा मंदिर से गुप्तेश्वर मंदिर होते हुए सतियारा घाट पहुंचेगी। यहां 23 अक्टूबर से मेले का आयोजन होगा। 24 अक्टूबर की रात 12 बजे यात्रा सतियारा घाट से राजघाट, फव्वारा चौक और गांधी चौक होते हुए मंदिर लौटेगी। 25 अक्टूबर को शाम 6 बजे चांदनी चौक स्थित मंदिर परिसर में दर्शन और मेले के समापन के साथ महोत्सव पूरा होगा। बड़े बालाजी रथ यात्रा का दिनवार कार्यक्रम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *