Headlines

चित्रकूट में तीर्थयात्रियों की बोलेरो झूरी नदी में गिरी:2 की जान गई, 4 घायल; कानपुर से मैहर जा रहे थे सभी 6 लोग




चित्रकूट थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे एक बोलेरो झूरी नदी में गिर गई। यह बोलेरो तीर्थयात्रियों से भरी थी। हादसे में 2 लोगों की जान चली गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। बोलेरो में कुल 6 लोग सवार थे, जो कानपुर और आसपास के इलाकों के रहने वाले थे। वे सभी कानपुर से मैहर स्थित मां शारदा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। सड़क से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्रियों ने घायलों को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान कानपुर निवासी सुनील गुप्ता (50) और हिमांशु सिंह सेंगर (30) के रूप में हुई है। घायलों में राजकुमार गुप्ता (37), गोपाल तिवारी (42), दीपक तिवारी (35) और राहुल पांडे (35) शामिल हैं। सभी का इलाज जानकीकुंड अस्पताल में चल रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्राइवर के नियंत्रण खोने से बोलेरो नदी में जा गिरी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *